विडियो: 6,6,6,2,4,4 लिविंगस्टोन ने 6 गेंद पर लूटे 28 रन, शमी  की आखिरी ओवर में लगा दी छक्के की “हैट्रिक”, मयंक को नहीं हुआ यकीन

0
163
views
6,6,6,2,4,4 Livingstone smashed 28 runs off 6 balls, Shami's
PC: IPL/Twitter

आईपीएल 2022 के 48 वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 8 विकेट से रौंद कर प्लेऑफ में अपनी पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने पंजाब के सामने से 144 रनों का लक्ष्य रखा ।जिसे पंजाब की टीम ने मैच 16 ओवर में 2 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया ।



पंजाब की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर शिखर धवन रहे जिन्होंने 62 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली , लिविंगस्टन आतिशी पारी खेलते हुए 10 गेंदों पर 30 रन बनाकर मैच को पंजाब के नाम किया ।मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में लिविंगस्टोन में 3 छक्के के साथ दो लगातार चौके मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी।

इससे पृर्व मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी  करते हुए गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 143/8 का स्कोर बनाया। गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने सर्वाधिक  64 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब  की ओर से कगिसो रबाडा ने धारधार गेंदबाज़ी करते हुए 4 विकेट 33 रन देकर चटकाए ।

मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर पर काल बनकर  बरसे लिविंगस्टोन



गुजरात के स्ट्राइक गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कभी यह नहीं सोचा हो कि ईद के दिन उन्हें लिविंगस्टोन द्वारा जबरदस्त पिटाई का सामना करना पड़ेगा जहां मोहम्मद शमी के एक ओवर में लिविंगस्टोन में 3 छक्के और 2 चौके जड़े।

16 वें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की जबरदस्त कुटाई



शमी की पहली गेंद पर शमी ने लिविंगस्टोन को लेंथ गेंद डाली जहां डीप स्क्वायर लेग की ओर लिविंगस्टोन ने 117 मीटर का रिकॉर्ड छक्का जड़ दिया।

शमी की दूसरी गेंद फिर से लिविंगस्टोन ने सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया ।जहां फुल टॉस  गेंद को लिविंगस्टोन ने मिडविकेट एरिया में हवाई यात्रा के लिए भेजा।

शमी की तीसरे गेंद पर फिर से लिविंगस्टोन ने करारा प्रहार किया जहां बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप की ओर छक्के के लिए  गई।

शमी की चौथी गेंद पर स्क्वायर लेग  एरिया में लिविंगस्टोन में चौका जड़ा।

शमी की पांचवीं गेंद पर लिविस्टोन में मिडविकेट पर  भाग कर दो रन लिए।

शमी की आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने फिर से चौका जड़कर मैच को पंजाब के नाम किया।



छक्कों की बारिश

 

अंकतालिका

इस जीत के साथ ही पंजाब अंकतालिका में 5 वें स्थान पर 10 अंकों के साथ आ गई है । वहीँ हार के बाद भी गुजरात अंकतालिका के टॉप पर 16 अंकों के साथ हैं । अब अंकतालिका में हैदराबाद , बैंगलोर और पंजाब के 10-10 अंक हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here