भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला ओवल में खेला जा रहा है। जिस निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को जीत के लिए 444 रनों का विशाल स्कोर दिया है। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो ही रही थी की थर्ड अंपायर के विवादित फैसले ने मैच का नजारा ही बदल दिया। जहां आठवें ओवर की पहली ही गेंद पर गिल को बोलैंड की गेंद पर स्लिप पर खड़े कैमरून ग्रीन द्वारा कैच आउट करार दे दिया गया। वहीं क्रिकेट दिग्गजों की मानें तो गेंद जमीन से छूकर पकड़ी गई थी वहीं दूसरी तरफ थर्ड अंपायर ने ना ही जूम किया और ना ही फ्रिज कर गेंद को देखा। मैदान पर मानों साफ साफ बेईमानी की गई हो।
रोहित दिखे ना-खुश

क्रिकेट इतिहास में शायद ये निर्णय काले अक्षरों में लिखा जायेगा। जहां अंपायर ने निर्णय के साथ इंसाफ करने की जहमत नहीं समझी और जमीन से लगी गेंद को नजरंदाज कर दिया। जहां अच्छी लय में लग रहे टीम इंडिया को मानसिक झटका थर्ड अंपायर ने से दिया है। जहां निर्णय के साथ ही रोहित शर्मा ना खुश दिखाई दिए। वहीं अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल भी नहीं दिया जिसके की थर्ड अंपायर पर दवाब आ सके।
अंपायर ने केवल तीन बार देखकर सुनाया निर्णय

अंपायर ने केवल तीन दफा गेंद को देखा वहीं स्लो मोशन और जूम देखने के बजाय थर्ड अंपायर ने इसे नैचुरल मोड पर देखकर निर्णय सुना दिया। जहां दीपदास और श्रीशांत के साथ गावस्कर ने भी निर्णय पर तीखी टिप्पणी कर डाली और जल्दी में दिया गया बताया गया।
रोहित और गिल ने की थी तूफानी शुरुआत
भारतीय टीम को जीत के लिए लगभग 137। ओवर में 444 रन की दरकार थी। जहां लगभग 6 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रोहित और गिल ने पारी की शुरुआत की और स्कोर 7.1 ओवर में 41 रन बना दिए। जहां गिल 19 गेंद में 18 रन की पारी खेल आउट हुए।
वीडियो
Such a shameful act – Cameron Green & Aus – Grow up and Live up to Sportsmanship!
What’s 3rd umpire ha done ?
Ball clearly touched the ground and hand was not below it. 🤔#WTCFinal #INDvsAUS @ICC @BCCI @ShubmanGill pic.twitter.com/NL2B1Hb8tD— CA. Ankit | BEING GOOD💫 (@CAAnkitMaheshwr) June 10, 2023







