वीडियो: 129 रन की पारी खेल शुभमन ने तोड़ा ये 5  रिकॉर्ड, live मैच में उतारी रोहित-सूर्यकुमार की नकल, बेरहम बने गिल

0
826
views
Shubman broke these 5 records innings of 129 runs, copied Rohit-Suryakumar in live match
PC: IPLT20

IPL2023 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबले गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया जहां इस मुकाबले में गुजरात में 62 रनों से मुंबई को मात देकर आईपीएल 2023 में फाइनल में अपनी जगह पक्की की वही फाइनल का मुकाबला गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा . इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 का अपना तीसरा शतक जमाया । 10 छक्के और 7 चौके की मदद से  60 गेंद पर 129 रन की पारी खेल मैच को एक तरफ़ा  बनाते हुए गुजरात की टीम को मजबूती प्रदान किया।

जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए, वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 171 रनों पर सिमट गई ।इस मुकाबले में शुभमन गिल ने पांच रिकॉर्ड तोड़े तो दूसरी ओर उन्होंने अपने शार्ट से रोहित शर्मा और सूर्य कुमार की नकल भी उतरी, आगे का विस्तार से।

शुभ्मन गिल की जबरदस्त पारी

Shubman broke these 5 records innings of 129 runs, copied Rohit-Suryakumar in live match
PC: IPLT20

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को 30 रनों पर टिम डेविड ने जीवनदान दिया । जहां मिड विकेट पर उनका कैच छूटा।इसके बाद शुभमन गिल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने 215 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 छक्के और सात चौके की मदद से 60 गेंद पर 129 की पारी खेली। इसके साथ ही शुभमन गिल रिकार्डों की भी झड़ी लगा दी।

तोड़े ये 5 रिकॉर्ड

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक छक्के बनाम मुंबई इंडियंस

10 – शुभमन गिल (2023)*
10 – राशिद खान (2023)
10 – एडम गिलक्रिस्ट (2008)

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा स्कोर

129 – गिल बनाम एमआई*
122 – सहवाग बनाम सीएसके
117 * – वाटसन बनाम एसआरएच
115* – साहा बनाम केकेआर

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज शतक

49 गेंद  – शुभमन गिल*
49 गेंद  – रजत पाटीदार
49 गेंद  – रिद्धिमान साहा
50 गेंद  – वीरेंद्र सहवाग

प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

आईपीएल सीज़न में 100 से अधिक बाउंड्री लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ (4s+6s)

122 – विराट कोहली (RCB, 2016)
111 – शुभमन गिल (GT, 2023)
108 – यशस्वी जायसवाल (आरआर, 2023)

आईपीएल प्लेऑफ की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के
10 – शुभमन गिल (जीटी) बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2023 Q2
8 – रिद्धिमान साहा (पीबीकेएस) बनाम केकेआर, बेंगलुरु, 2014 फाइनल
8 – क्रिस गेल (RCB) बनाम SRH, बेंगलुरु, 2016 फाइनल

शुभमन गिल ने उतरी नक़ल

Shubman broke these 5 records innings of 129 runs, copied Rohit-Suryakumar in live match
PC: IPLT20

13 वे ओवर में शुभमन गिल ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज़ आकाश के एक ओवर में 3 छक्के ठोके । जहाँ पहली 2 गेंद पर लगातार 2 छक्के गिल ने सूर्यकुमार और रोहित शर्मा के जैसे ठोके । जहाँ ओवर का पहला छक्का सूर्य कुमार की तरह फ्लिक शॉट से अर्जित किया तो दूसरा छक्का रोहित शर्मा की तरह पल शॉट खेलकर पूरा किया । जहाँ मानों गिल ने रोहित और सूर्य कुमार के शॉट की नक़ल उतार ली हो ।



वीडियो

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here