वीडियो: शुभमन गिल का यह CATCH छोड़ टिम डेविड बने सबसे बड़े विलन ! एक गलती से फाइनल की रेस से बाहर हुई MI की टीम

0
245
views
Leaving this CATCH of Shubman Gill, Tim David became the biggest villain! MI team out of final race due to one mistake
PC: IPLT20

आईपीएल 2023 के क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात की टीम ने मुंबई इंडियंस को 62 रनों से रौंद कर फाइनल की रेस से बाहर कर दिया है। जहां फाइनल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात के बीच खेला जाएगा ।वही आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई की हर की सबसे बड़ी वजह टिम डेविड से हुई एक चूक मानी जा रही है। जहां शुभमन गिल का छठे ओवर में टीम डेविड द्वारा जॉर्डन के ओवर में कैच छोड़ना बड़ी वजह बनकर उभरा। जिसके बाद अकेले दमपर शुभमन गिल ने 129 रन की पारी खेल मुंबई से जीत को कोसो दूर कर दिया। जहां अगर अगर 30 के निजी स्कोर पर गिल का कैच डेविड ले लेते तो मैच का नतीजा मुंबई की ओर निकलता। जहां एक कैच की वजह से मुंबई को आईपीएल 2023 से विदाई लेनी पड़ी। आगे खबर विस्तार से ।

मैच का लेखा जोखा

टॉस हर कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम्स ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए ।गुजरात के ओर से शुभमन गिल ने 60 गेंद का सामना करते हुए साथ चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं साइ सुदर्शन ने 43 रन और हार्दिक पांड्या ने 28 रनों का योगदान दिया।  जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की ओर से सर्वाधिक रन सूर्य कुमार यादव ने बनाया  जहां उन्होंने 38 गेंद पर 61 रन की पारी खेली ।वहीं तिलक वर्मा ने 14 गेंद का सामना करते हुए तो 43 रन और कैमरून ग्रीन के बल्ले से 30 रन निकले ।जहां मुंबई इंडियंस 178 रनों पर सिमट  गई और गुजरात में इस मुकाबले को 62 रनों से जीत कर फाइनल में प्रवेश किया।

30 रन के निजी स्कोर पर छूटा था शुभमन का कैच

Leaving this CATCH of Shubman Gill, Tim David became the biggest villain! MI team out of final race due to one mistake
pc: iplT20

 


छठे ओवर  की आखिरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन की गेंद पर मिड विकेट पर हवाई शॉट खेलते हुए शुभमन गिल का कैच टीम डेविड ने छोड़ा। जिसकी भरपाई मुंबई इंडियंस को हर के साथ चुकानी पड़ी उस समय सुमन 30 के  स्कोर पर खेल रहे थे अगर  कैच टीम डेविड ने लपका होता तो परिणाम मुंबई इंडियंस के हक में आ सकता था लेकिन एक कैच ने पूरे मैच का रुख गुजरात की ओर  मोड़ दिया। गिल ने 60 गेंद पर आईपीएल का अपना तीसरा शताकीय पारी खेला और 129 रन ठोके।

वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here