वीडियो: विराट कोहली ने अंपायर नितिन मेनन की लगा दी क्लास, गलत आउट देने पर छिड़ा था विवाद

0
79
views
Virat Kohli gave class to umpire Nitin Menon, controversy erupted over giving wrong out

India vs Australia, 2nd Test :भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अरुण जेटली दिल्ली के मैदान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रोमांच से भरपूर रहा जहां फुल ऑफ एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस मैच में विराट कोहली एक्शन में दिखाई दिए हालांकि होम ग्राउंड में खेल रहे विराट कोहली का भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया और वे दुर्भाग्य पूर्ण तरीके से 44 रन पर आउट हुए। जहां अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें ऑन फील्ड आउट करार दिया था जिसके बिना पर थर्ड अंपायर ने विराट को आउट दे दिया था।

जहां मैदान छोड़ने के बाद रिप्ले में दिखाए गए फुटेज के बाद विराट का गुस्सा सातवें आसमान पर चला गया वहीं ऑस्ट्रेलिया जब दूसरी पारी के लिए मैदान पर आई तो विराट कोहली सबसे पहले नितिन मेनन से आउट के सिलसिले में बातचीत करते नजर आए। आगे जानिए क्या हुआ।

भारत की पहली पारी




137 रन पर 7 विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम के ऑल राउंडर अश्विन और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी निभाई और टीम इंडिया को 262 रनों तक पहुंचाया। जहां भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 115 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली ।

Virat Kohli gave class to umpire Nitin Menon, controversy erupted over giving wrong out

वहीं दूसरी ओर अश्विन ने 71 गेंदों पर 37 बहुमूल्य रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 84 गेंदों पर चार चौके की मदद से 44 रनों की पारी खेली हालांकि वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए।

अंपायर नितिन मेनन (nitin menen)से बातचीत करते आए विराट नजर




पारी के 50 ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली को डेब्यू कर रहे ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। विराट ने डीआरएस लिया।  स्लो मोशन में गेंद एक ही समय पर बल्ले और पैड से लगती नजर आए ,वही ऑन फील्ड अंपायर नितिन मेनन ने चुकी विराट कोहली को आउट करार दिया थाइसलिए थर्ड अंपायर ने बॉल ट्रैकिंग देखना बेहतर समझा और बॉल ट्रैकिंग में गेंद विकेट से लगती हुई दिखाई दी और विराट को ना चाहते हुए मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके बाद जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के लिए गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आए तो विराट कोहली नितिन मेहनत से इस सिलसिले में बातचीत करते सौहार्दपूर्ण तरीके से नजर आए।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here