भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जा रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पहली पारी में 262 रन बनाए जहां पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को 1 रन का लीड मिला है। वही भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर अक्षर पटेल रहे जिन्होंने 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली एवं भारतीय टीम को संकट से उबारा। हालांकि कमिंग के जबरदस्त कैच ने उन्हे पविलियन का रास्ता दिखाया।
अक्षर पटेल ने खेली 74 रन की तूफानी पारी

भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट 139 दोनों पर खो दिए थे ।जहां टीम इंडिया पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज हावी हो चुके थे वही अक्षर पटेल ने अश्विन के साथ जबरदस्त शतकीय साझेदारी निभाई और भारतीय टीम को मुश्किल समय से उबारा। जहां अक्षर पटेल ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से 74 रन की आतिशी पारी खेली उनका बखूबी साथ अश्विन ने दिया जिन्होंने 37 रनों की पारी खेली।
नाथन लायन ने खोला विकेटों का पंजा
नाथन लायन ने भारत के सर्वाधिक 5 विकेट 67 रन पर चटकाए। कुहनेमान और मर्फी में 2/2 विकेट चटकाए। कमिंस को एक सफलता हाथ लगी।
अक्षर पटेल और अश्विन की शतकीय साझेदारी
अक्षर पटेल और अश्विन के बीच 8वे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई। वहीं कोहली और जडेजा के बीच 59 और पहले विकेट के लिया रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई थी। जहां अक्षर और अश्विन की मजबूत बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम मैच में बनी हुई हैं।
कप्तान कमिंस ने लिया अद्भुत कैच

कप्तान कमिंग द्वारा लिए गए नई गेंद के बाद भारतीय टीम ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट खोए।जहां पारी के 82 ओवर फेकने आए मर्फी की गेंद पर मिड ऑफ की दिशा में अक्षर पटेल ने हवाई कड़क शॉट खेला ।वहीं कमिंस गेंद की दिशा में आए और अपना हाथ गेंद की दिशा में लगा दिया । जहां बिना देखे गेंद उन्हें हाथों में फस गई और अक्षर पटेल की पारी का अंत हुआ।
वीडियो
OMG, kya pakda h BC pic.twitter.com/jkwtOjLXDI
— javed ansari (@javedan00643948) February 18, 2023







