आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मैच गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को गुजरात ने 62 रनों से जीत कर आईपीएल 2023 के फाइनल में अपनी जगह चेन्नई सुपर किंग के साथ पक्की की। इस मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने अंतिम दम तक लड़ाई करते हुए मुंबई इंडियंस को मैच में बनाए रखा लेकिन 61 रनों पर मोहित शर्मा की गेंद पर बोल्ड होने के बाद मुंबई का सपना आईपीएल 2023 को जीतने का समाप्त हो गया। जहां आउट होने के बाद सूर्य कुमार यादव बेहद भावुक दिखे एवं उनके आंखें भी नम हो गई। जहां आउट होने के उपरांत उन्होंने कुछ पल क्रिच पर ही स्थिर रहकर बिताया।
मैच का लेखा जोखा
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले का फैसला किया वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का कैच 30 रनों पर टीम डेविड ने छोड़ा । शुभमन गिल ने तूफानी खेल का प्रदर्शन किया और 60 गेंद पर सात चौके और 10 छक्के की मदद से 129 रन की पारी खेल गुजरात का स्कोर 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 233 का कर दिया ,जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियंस की टीम 171 रनों पर धराशाही हो गई।
रोहित शर्मा हुए फेल
जीत के लिए 234 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा सात गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हुए वहीं चोट की वजह से इशान किशन बल्लेबाजी करने नहीं आए, जहां मुंबई की टीम बिखरी हुई प्रतीत हुई।
सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने दिखाया दम

वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना है सूर्य कुमार यादव ने तूफानी खेल का प्रदर्शन किया और 38 गेंद पर सात चौके और दो छक्के की मदद से 61 पारी खेली। वहीं दूसरी और पांचवें नंबर पे बल्लेबाजी करना है तिलक वर्मा ने 14 गेंद का सामना करते हुए पांच चौकी और तीन छक्के कि मदद से 43 रन बनाएं ,वहीं कैमरून ग्रीन ने 20 गेंद पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन की परी खेलें। वहीं अगर इन तीन बल्लेबाजों को छोड़ दें तो कोई भी मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज चला नहीं।
सूर्य कुमार (SURYAKUMAR YADAV)के आउट होने के साथ ही मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2023 का सपना चकनाचूर हो गया। मोहित शर्मा ने 15 ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्य कुमार यादव को ट्रेन बोल कर दिया जहां 61 के स्कोर पर सूर्य कुमार यादव आउट हुए, वहीं आउट होने के साथ ही सूर्य कुमार की आंखें नम हो गई जहां वे भावुक होकर मैदान पर कुछ देर तक खड़े रहे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी इसके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट हासिल और मैच गुजरात के नाम किया।
वीडियो
The dismissal that turned things back in Gujarat Titans’ favour 🙌
Mohit Sharma now has three wickets as his side inch closer to victory 👏🏻👏🏻#TATAIPL | #Qualifier2 | #GTvMI pic.twitter.com/vkEHXqZkV3
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2023







