वीडियो: बेयरस्टो के कैच ने किया हार्दिक को दीवाना, हार्दिक संग नताशा ने जमकर मनाया जश्न

0
109
views
Bairstow's catch made Hardik crazy, Natasha celebrated with Hardik
PC: IPL/Twitter

गुजरात और पंजाब किंग के बीच आईपीएल का 48 वां  मुकाबला खेला गया। जिस  मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात को 8 विकेट से रौंदकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है।



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रन बना है ।जहां साईं सुदर्शन ने 50 गेंदों पर सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग से गेंदबाजी की बात की जाए तो रबाडा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिया। वहीं अर्शदीप ,ऋषि धवन और  लिविंगस्टोन को एक-एक सफलता है हाथ लगी।

जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे जहां जॉनी बेयरस्टो 1 रन बनाकर शमी का शिकार बने।  शिखर धवन ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 8 चौके और एक छक्के की मदद से 53 गेंदों पर 62 रन बनाए। वहीं भानुका राजपक्षे ने 28 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए ।वहीं अंत में आए लिविंगस्टोन ने 3 छक्के और दो चौके की मदद से महज 10 गेंदों पर 30 रन ठोक कर पंजाब को 8 रनों से जीत दिला दी।



मयंक की जगह बेयरस्टो ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई

इस मैच में बतौर एक्सपेरिमेंट मयंक अग्रवाल ने बेयरस्टो को बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर भेजा।  जहां बेयरस्टो इस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और महज 1 रन के स्कोर पर शमी की गेंद पर सागवान को कैच दे बैठे।

बेयरस्टो के आउट होने के साथ ही हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा ने जमकर मनाया जश्न



 

पंजाब किंग्स ने अपना पहला विकेट 10 रन पर जॉनी बेयरस्टो के रूप में खोया ।जहां जॉनी बेयरस्टो छक्के लगाने की चाहत में मोहम्मद शमी की गेंद पर सागवान को कैच दे बैठे .


वही हार्दिक पांड्या एवं उनकी पत्नी नताशा खुशी से झूमे। जहां बेयरस्टो के छक्का लगाने की तमन्ना धरी की धरी रह गई और बाउंड्री पर खड़े संदीप सांगवान ने डाइव लगाकर कैस को पूर्ण किया। पवेलियन में खड़ी हार्दिक पांड्या की नताशा ने मैच के शुरू होने के साथ है अपनी टीम को चीयर करना शुरू कर दिया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here