वीडियो : बुमराह ने घातक गेंदबाज़ी से कप्तान रोहित शर्मा को कर दिया चोटिल, जमीन पर बैठने को हुए मजबूर 

0
61
views
Bumrah injures captain Rohit Sharma with a deadly bowling, forced to sit on the ground
PC: Twitter

लीसेस्टरशायर के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज बेदम नजर आए। जहां इंग्लैंड से 1 जून से शुरू होने वाले मैच से पहले 4 दिन के अभ्यास मैच के पहले दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी । जहाँ एक समय भारत ने बिना किसी नुकसान के 35 रन 9 ओवर में बना लिए थे। वहीं इसके बाद इंग्लैंड गेंदबाज़ रोमन ने कहर बरपाया और एक साथ गुच्छों में विकेट गिरने के कारन भारतीय टीम 23.3 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन हो गया।

भारत के सभी शीर्ष 5 प्लेयर सस्ते में आउट हो चुके थे। भारत के सलामी बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा  25 रन, शुभमना गिल 21, विराट कोहली 33, हनुमान 3 रन, श्रेयस 0 रन बनाकर चलते बने। वहीँ मैच में विकेटकीपर के तौर पर चुने गए भरत ने शानदार खेल का परिचय देते हुए कुल नाबाद 70 रन की पारी खेली भारत ने 246 रन पर पारी की समाप्ति की घोषणा कर दी ।



मैच में एक ऐसा समय भी आया जब रोहित शर्मा बुमराह को खेलते नज़र आये । वहीँ बुमराह की एक शानदार गुड लेंथ की सीधी गेंद पर रोहित शर्मा चकमा खा गए जहाँ वे बाल बाल चोटिल होने से बचे । हालाकिं रोहित शर्मा को जरूर दर्द में देखा गया । जहाँ गेंद दोनों पाँव के बीच में जा लगी । हालाकिं कुछ देर बैठने के बाद रोहित शर्मा फिर से बल्लेबाज़ी करने लगे ।

इंग्लिश गेंदबाज़ों का रहा दबदबा

हालाकिं लीसेस्टरशायर की ओर से प्रसिद्द कृष्णा और बुमराह तेज गेंदबाज़ के रूप में खेल रहे हैं लेकिन धारधार गेंदबाज़ी इंग्लिश गेंदबाज़ रोमन की ओर से देखने मिली जहाँ उन्होंने 5 विकेट महज 24 रन देकर हासिल किये पहले दिन के खेल समाप्ति पर । जहाँ भारतीय गेंदबाज़ों से अधिक रोमन ने छाप छोड़ी ।

रोहित शर्मा बाल बाल बचे



गौरतलब है बुमराह ने सातवें ओवर में रोहित शर्मा के सामने बुमराह गेंदबाज़ी करने आये जहाँ  स्ट्राइक पर रोहित शर्मा मौजूद थे । बुमराह ने अपनी ओवर की दूसरी गेंद गुड लेंथ की फेकि और वह गेंद  रोहित शर्मा के पेट के निचले हिस्से में जा लगी । गेंद लगने की साथ ही रोहित असहज हो गए और पीड़ा में दिखे ।  फिजियो ने रोहित को चेक किया गनीमत यह रही की कोई गहरी चोट रोहित को नहीं लगी और पुनः मैच को शुरू किया गया । पहले दिन के समाप्ति पर बुमराह ने 9 ओवर में 34 रन दिए ।

Rohit Sharma was out on the shot of which used to be the "king", Pant-Pujara celebrated
PC:Leicestershire Foxes/Twitter

16 वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने रोमन के ओवर में पुल शॉट लगाकर छक्का अर्जित करना चाहते थे । जहां गेंद और बल्ले की ठीक टाइमिंग ना होने की वजह से रोहित शर्मा का शॉट ऊंचा चला गया और सकंडे ने उनका कैच पकड़कर उन्हें चलता किया।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here