IPL 2022 के 51वें रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटन्स को 5 रन से हरा कर सनसनी फैला दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी कर्त हुए GT के समक्ष मुंबई ने 178 रन का लक्ष्य दिया , जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने 172/5 रन बना पाई और मैच में हार का सामना करना पड़ा ।
एक समय जीत की राह पर चल रही गुजरात ने 16 ओवर तक 138/3 रन बना लिया था और टीम की जीत तय मानी जा रही थी वहीँ इसके बाद MI के गेंदबाज़ों ने अपना दम दिखाया । वहीँ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद राहुल तिवतिया की पत्नी रिद्धि और हार्दिक की धर्मपत्नी नताशा जो की टीम को पहली बाल से चीयर कर रहीं थी उनको यकीन नहीं हुआ की आखिरी गेंद पर क्या हुआ । रिद्धि ने अपना सर काफी देर तक पकड़ा रखा । ऐसी कल्पना किसी भी गुजरात के फैंस ने नहीं की होगी ।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाज़ी करते हुए MI ने 6 विकेट के नुकसान पर 177 का स्कोर बनाया। मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, वही मैन ऑफ द मैच बने टिम डेविड ने 21 गेंदों पर आतिशी 44 रन की आतिशी पारी खेली। रोहित ने 28 गेंद में 43 और तिलक ने 21 रन बनाये । गुजरात के लिए राशिद खान ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए ।
ऋद्धिमान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन ने 36 गेंदों में 52 रन बनाये। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने 106 रन जोड़े। मुंबई के मुरुगन अश्विन ने 4 ओवर में 29 देकर 2 विकेट चटकाएमैच के आखिरी ओवर में गुजरात को 9 रन चाहिए थे। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया मैदान पर थे और गेंद डेनियल सैम्स गेंबाज़ी के लिए आये थे । जहाँ राहुल के 19.3 ओवर पर रन आउट होने के साथ गुजरात की मुसीबत बढ़ गई थी वही 2 लगातार डॉट गेंद ने मिलर को दवाब में दाल दिया और आखिरी गेंद पर 6 रन की दरकार थी लेकिन सैम्स ने मिलर को स्लो यॉर्कर फेकि और कोई भी रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।
आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद हार्दिक की पत्नी नताशा और राहुल तिवतिया की पत्नी रिद्धि दिखी हताश
गुजरात की टीम को सपोर्ट करने पहुंची नताशा और रिद्धि एक साथ पुरे मैच में नज़र आई । जहाँ दोनों ने ही टीम गुजरात को जबरदस्त चीयर किया । जहाँ हर गेंद पर नताशा और रिद्धि ने गुजरात की टीम का मनोबल बढ़ाया । एक समय आसानी से जीत रही गुजरात की हार की उम्मीद दोनों ने नहीं की होगी ।
WHAT. A. WIN! 👏 👏
What a thriller of a game we have had at the Brabourne Stadium-CCI and it’s the @ImRo45-led @mipaltan who have sealed a 5⃣-run victory over #GT. 👌 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/2bqbwTHMRS #TATAIPL | #GTvMI pic.twitter.com/F3UwVD7g5z
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2022
जहाँ हार के साथ दोनों हताश के साथ अचंभित भी दिखे । लगातार मिली 2 हार के बाद गुजरात के खेमें से जीत की मोमेंटम जाती हुई दिखाई दे रही है ।







