आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच मुंबई में खेला गया । जहाँ इस मुकाबले में आखिरकार आखिरी गेंद पर मुंबई ने 5 रनों से गुजरात की टीम को रौंदा । टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रनों का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 20 ओवर में 5 विकट पर 172 रन ही बना पाई ।
MI ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना पाई । मुंबई की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 45 रन बनाए, वहीँ आतिशी बल्लेबाज़ टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 44 रन की आतिशी पारी खेली। गुजरात की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात के सलामी बल्लेबाज़ों. ने जमकर मुंबई इंडियंस की गेंदबाज़ों की हवाइयां उड़ाई । पहले विकेट के लिए ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने शानदार 106 रन जोड़े।शुभमन को आउट कर तोड़ा। गिल 36 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए।IPL में गिल ने अपना 12वां अर्धशतक बनाया।ऋद्धिमान साहा ने 40 गेंद में 55 रन बनाये। जहाँ उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े थी। मुरुगन अश्विन ने 4 ओवर में 29 देकर 2 विकेट चटकाए।आखिरी ओवर में गुजरात को 9 रन बनाने थे। डेविड मिलर और राहुल तेवतिया क्रीज पर थे और गेंदबाज़ी के लिए डेनियल सैम्स के हाथों में थी। सैम्स ने शानदार और धारदार गेंदबाज़ी डाली और गुजरात को 9 रन नहीं बनाने दिए ।
मैन ऑफ द मैच

टिम डेविड को मैन ऑफ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया ।जहाँ उन्होंने 21 गेन में 44 नाबाद रन बनाये थे जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़ दिए ।
51 वें मैचों बाद ऑरेंज कैप की टॉप-10 की सूची में बदलाव

आईपीएल के 51 वें मैच के समाप्ति के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप- 10 प्लेयर की सूची में उलटफेर देखने मिल रहा है । जहाँ गुजरात के कप्तान हार्दिक अब टॉप -5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं ।
मुंबई खिलाफ हार्दिक ने 14 गेंद पर 24 रन बनाये।वहीँ अब वह ऑरेंज कैप की लिस्ट में पांचवे स्थान पर 333 रनों के साथ आ गए हैं । बटलर 588 रन के साथ टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे पायदान पर लोकेश राहुल से 451 रनों के साथ हैं । तीसरे स्थान पर धवन 369 रन के साथ हैं । चौथे स्थान पर अब वार्नर 356 रन के साथ आ गए हैं , पांचवें स्थान पर हार्दिक 333 रनों के साथ हैं। छठे स्थान पर अभिषेक शर्मा 331 रन के साथ हैं । सातवें स्थान पर तिलक वर्मा 328 रन के साथ हैं ।
51वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप-10 की लिस्ट

51 वें मैच के बाद पर्पल कैप की टॉप 10 की लिस्ट में यजुवेंद्र चहल 19 विकेट के साथ टॉप पर बने हुए हैं । कुलदीप 18 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे स्थान पर अब रबाडा 17 विकेट के साथ हैं । चौथे पायदान पर नटराजन 17 विकेट के साथ हैं ।छठे स्थान पर हसारंगा 16 विकेट के साथ मौजूद है। कुलदीप यादव और चहल के बीच पर्पल कैप की जंग देखने मिल रही है ।
पॉइंट्स टेबल में बदलाव

पॉइंट्स टेबल की बात की जाये तो 51 मैचों के बाद मुंबई की गुजरात पर शानदार जीत के उपरांत मुंबई की टीम 4 अंकों के 10वें पायदान पर आ गई है ।मुंबई इंडियंस ने इस मैच को 5 रनों से जीत ली है । इसके बाद भी मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 10 वें स्थान पर 4 अंकों के साथ है । गुजरात अभी भी अंक तालिका के शिखर पर 16 अंक के साथ है ।







