वीडियो: रोमांच की हद हुई पार, 6 गेंद पर 9 रन नहीं बना पाई गुजरात, ईशान के 2 रनआउट ने पलटा मैच

0
222
views
PC: IPL/BCCI

गुजरात और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 5 रनों से जीत लिया है ।  दिल की धड़कनों को रोक देने वाले इस मैच में आखिरी गेंद पर गुजरात को जीत के लिए 6 रनों की दरकार थी वही मिलर स्ट्राइक पर थे जहां डेनियल सैम्स ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद डॉट डालकर मैच को मुंबई के नाम कर लिया।



टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाई । जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। इस तरह 5 रनों से मुंबई इंडियंस ने इस मैच को जीत लिया है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। वहीं टीम डेविड ने 21 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 44 रन बनाए ।रोहित शर्मा ने 43 रनों की पारी खेली ।तिलक वर्मा ने 16 गेंदों का सामना करते हुए 21 रन बनाए। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी हुई लेकिन बीच में गुच्छा में विकेट गिरने के बाद टीम डेविड  की आतिशी पारी ने  मुंबई इंडियंस को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।



गुजरात  की ओर से राशिद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे ,जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर दो सफलताएं अर्जित की ।अलजर्री जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक सफलता हाथ लगी।

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वह गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत रही ।जहां सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और  शुभमन का पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई ।रिद्धिमान साहा ने 55 रन तथा  गिल ने 52 रनों की आतिशी पारी खेली ।  हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर आउट हुए।



 

एक समय जीत के लिए अग्रसर हो रही गुजरात टाइटंस की टीम को महत्वपूर्ण समय में दो झटके लपगे जहाँ  ईशान किशन ने रन आउट करके दिया। जहां पहले हार्दिक पांड्या को ईशान किशन ने रन आउट किया वहीं राहुल तेवटिया को 3 रनों पर आउट कर मैच का रुख मुंबई इंडियंस की ओर मोड़ दिया।

मुंबई की ओर से मोरगन अश्विन ने 4 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिया, वही पोलार्ड ने 2 ओवर में 13 रन देकर एक सफलता अर्जित की।

आखरी ओवर में चाहिए थे  9 रन



ओवर की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने 1 रन लेकर स्ट्राइक राहुल तेवतिया को दिया। दूसरी गेंद पर राहुल तेवतिया  गेंद को भाप नहीं पाए एवं गेंद को मिस कर बैठे ।तीसरी गेंद पर राहुल ने मिड विकेट एरिया पर  शॉट लगाकर 2 रन भागना चाहा लेकिन तिलक वर्मा की सटीक थ्रो ने उन्हें रन आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे राशिद खान  जहां 3 गेंद  में 7 रनों की दरकार थी। चौथी गेंद पर राशिद खान 1 रन ले पाए। आखिरी दो गेंदों पर जीत के लिए गुजरात को 6 रनों की दरकार थी ।आखरी ओवर की पांचवीं गेंद पर मिलर  चुके ।आखिरी गेंद पर जीत के लिए गुजरात को 6 रन चाहिए थे डेनियल डेनियल सैम्स  ने फिर से धीमी गति की गेंद फेंकी एवं मिलर  एक बार फिर से गेंद को हिट करने से चूके और इस मैच को मुंबई ने 5 रनों से जीत लिया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here