आई पी एल 2022 का 51 वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया ।जहां आखरी ओवर की आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में आखिरकार जीत मुंबई इंडियंस की हुई जहां मुंबई इंडियंस ने 5 रनों से गुजरात को रौंदा।
दिल की धड़कनों को तेज कर देने वाले इस मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाया। ईशान किशन ने मुंबई की तरफ से सर्वाधिक 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली ।
इसके जवाब में गुजरात की टीम 5 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। इशान किशन ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया और 45 रन बनाए । रोहित शर्मा और इशान किशन ने मुंबई में उस धमाकेदार शुरुआत दिलाई जहां दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।
वही ईशान किशन राहुल तेवतिया को रिमांड में लेते हुए उन पर 104 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया ।जहां पिछले कुछ मैचों से फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे राहुल तेवतिया जो कि खुद छक्के लगाकर गेंदबाजों से खेल रहे थे उनको आज उन्हीं की दवाई का मजा इशान किशन ने उन्हें चखा दिया।
नौवें ओवर में राहुल तेवतिया को इशान किशन ने लिया रिमांड पर
जब ईशान किशन 19 गेंदों पर 30 रनों पर खेल रहे थे तो नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया को उन्होंने मेड ऑफ़ के एरिया में आगे बढ़कर छक्का जड़ा । यह छक्का 104 मीटर का था। इस हवाई शॉट की दूरी 104 मीटर की थी वही शॉर्ट इतना दमदार था कि गेंद लगभग मैदान से बाहर जाने ही वाली थी कि साइड स्क्रीन पर लग कर वापस आ गए।
ईशान किशन ने 155.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और जमकर गुजरात के गेंदबाजों की धोया। हालांकि की उन्होंने अपनी पारी में एक गगनचुंबी छक्का लगाकर अपनी मंशा साफ जाहिर कर दी। इसके साथ ही दो रन आउट कर ईशान ने इस मैच में बेहद अहम् योगदान दिया ।
देखें
— Cricket IPL (@CricketIPL20) May 6, 2022
मुंबई इंडियन सम्मान के लिए अब खेलती नजर आ रही है। जहां मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है वहीं अब दूसरी टीमों का समीकरण खराब करने के लिए मुंबई इंडियंस शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है वही ऐसा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पहले भी ईशान किशन कह चुके हैं कि अब मुंबई इंडियंस अपने सम्मान की लड़ाई के लिए खेलेगी एवं दूसरी टीमों का समीकरण खराब करेगी।







