ऋतुराज के 168 रन व राजवर्धन के घातक गेंदबाजी के दम पर महाराष्ट्र ने असम को 12 रन से रौंद फाइनल में किया प्रवेश, अंकित भी चमके

0
140
views
Maharashtra vs Assam, 2nd semi final
PC: BCCI

Maharashtra vs Assam, 2nd semi final:  विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र ने असम को 12 रनों से रौंद कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कि। जहां यह पहला मौका है जब महाराष्ट्र की टीम ने लिग मुकाबलों में भी बिना कोई मैच हारे फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में असम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन बनाए जहां लक्ष्य का पीछा करने उतरी आसाम की टीम ने 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाए और महाराष्ट्र की टीम को कड़ी टक्कर दी।

ऋतुराज और अंकित की तूफानी पारी

Maharashtra vs Assam, 2nd semi final
PC: bcci

महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज ने ताबड़तोड़ अंदाज में प्रदर्शन करते हुए 126 गेंदों पर 18 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाए वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंकित ने 8 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के की मदद से 110 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 350 रन तक पहुंचाया।

असम की बात की जाए तो असम की ओर से मुख्तार हुसैन ने 9 ओवर में 42 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

स्वरूपम और शिव शंकर रॉय ने दिखाया दम

Maharashtra vs Assam, 2nd semi final
PC: BCCI

350 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की टीम ने जबरदस्त संघर्ष दिखाया। जहां ऋषभ दास ने 49 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। वहीं शिव शंकर रॉय ने 63 गेंदों पर 9 चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन बनाए छठे नंबर पर उतरे स्वरूपम ने 7 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 95 रन की पारी खेलकर मैच को रोमांचक बनाए रखा ।

लेकिन अंत में राजवर्धन ने जबरदस्त गेंदबाजी की और 10 ओवर में 65 रन देकर 4 विकेट चटकाए । मैच में तब मोड़ आया जब रियान पराग जो कि 15 रनों पर खेल रहे थे उनका शानदार कैच राजवर्धन के ओवर में ऋतुराज गायकवाड ने ले लिया, उस विकेट ने सारी परिस्थितियों को बदल दिया।

मैन ऑफ़  द  मैच  (Rajvardhan Hangargekar)

राजवर्धन  को  मैन  ऑफ़  द  मैच  के  ख़िताब  से  नवाज़  गया  जहां  उन्होंने  चार  प्रमुख  विकेट  हासिल  किए  थे।  इसके  लिए  उन्हें  25,000 की धन  राशि  दी  गई।

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 दिसंबर को स्वराष्ट्र महाराष्ट्र के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here