न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला गया ।जहां रोमांच से भरपूर इस मुकाबले को 7 विकेट से न्यूजीलैंड ने जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।वहीं दूसरा मुकाबला 27 नवंबर को हैमिल्टन के मैदान पर खेला जाएगा ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 3 ओवर शेष रहते हुए 3 विकेट पर 309 रन बनाकर मैच अपने नाम किया. इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज उमरान ने कोहराम मचा दिया।
उमरान मलिक ने बरपाया कहर

रफ्तार के बादशाह कहे जाने वाले भारतीय तेज गेंदबाज इमरान मलिक ने एक बार फिर साबित किया कि वह क्यों भारत के सबसे तेज गेंदबाज हैं ।न्यूजीलैंड के विरुद्ध ऑकलैंड के मैदान पर उन्होंने 10 ओवर में 66 रन देकर दो सफलता अर्जित की। उन्होंने डेमोन कन्वे को 24 रन पर ऋषभ पंत के हाथों कैच करवाया तो वही मिचेल को 11 रनों पर दीपक हुडा के हाथों कैच आउट करवा कर सनसनी फैला दी।
16 विकेट पहली गेंद पर 142 की रफ्तार से उमरान ने कन्वे को गेंद डाली, जहां गेंद को ड्राइव करने के लिए कन्वे बल्ला घुमाते कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर रॉकेट रफ्तार से विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों में गई । जहां उन्हें यह पता भी नहीं चला की गेंद बल्ले का किनारा लेकर निकल।है।

जहां 42 गेंदों पर 24 रन बनाकर कन्वे पवेलियन वापस लौटे ।वही इसी ओवर की दूसरी गेंद उमरान मलिक ने 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से की, जहां इस मैच की सबसे तेज गेंद उमरान ने फेंकी।वहीं लगातार उन्होंने 141 के अधिक रफ्तार से गेंद से कर जबरदस्त सुर्खियां बटोरी।
20 वें ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल को सनसनाती गेंद पर उमरान ने चकमा दिया ,जहां गेंद को ठीक तरीके से मिचेल टाइमिंग नही कर पाए और गेंद हवा में गई और दीपक हुड्डा जो भी सबस्टीट्यूट फील्डर थे उन्होंने उनका कैच पकड़ लिया। हालांकि यह उमरान का डेब्यू वंडे मैच रहा जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन अभी उन्हें कई चीजों पर ध्यान देने की दरकरार होगी। जहां आने वाले दिनों में उमरान सुपर स्टार बनाकर निखरेगें ।
विडियो
we have a feeling we’re going to be fans of Umran Malik a while! 💯#NZvINDonPrime #CricketOnPrime pic.twitter.com/3SHw4ZUjBm
— prime video IN (@PrimeVideoIN) November 25, 2022
;







