भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बैंगलोर में खेला गया पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच को बारिश की वजह से रद्द घोषित किया गया। इसके साथ ही घर पर मेहमान टीम दक्षिणा फ़्रिका को हारने का सपना भी बारिश की बूंदों ने धो दिया ।
आखिरकार अंपायर के निर्णय के अनुसार श्रृंखला को 2-2 की बराबरी पर खत्म करना पड़ा । इससे पहले टॉस के बॉस बने दक्षिण अफ्रीका के नए कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर मेजबान टीम भारत को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । जहाँ पहले मैच को 19-19 ओवर का किया गया फिर दुबारा बारिश बंद नहीं होने की स्तिथि में मैच को रद्द करना पड़ा।
दोनों टीमों के कप्तान ने किया ट्रॉफी लिफ्ट

दोनों टीम के कप्तान ने मैच की ट्रॉफी को एक साथ उठाया । जहाँ बारिश की वजह से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन को रूम के अंदर खत्म करना पड़ा ।
मैच का लेखा जोखा
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन और ऋतुराज बल्लेबाज़ी करने उतरे जहाँ ईशान किशन ने महाराज के पहले ओवर में लगातार 2 छक्के जड़कर अपनी मंशा जाहिर कर दी । वहीँ इसके ठीक बाद भारतीय पारी लड़खड़ाई और भारत ने जल्दी जल्दी 2 विकेट खो दिए ।

इसके ठीक बाद बारिश ने फिर से दस्तक दी जहाँ 3.3 ओवर में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिया था ।भारत के कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नाबाद मैदान पर थे ।
ईशान किशन के लगातार 2 छक्के के बाद लुंगी की धारदार गेंदबाज़ी
भारतीय सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने केशव महाराज को रिमांड पर लेते हुए पारी के पहले ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर 2 लगातार छक्के ठोके । लेकिन इसके ठीक बाद तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी ने ईशान किशन को वेरिएशन के जरिये फसाया ।
जहाँ उनकी स्लोअर गेंद को ईशान पढ़ नहीं पाए और चकमा खाकर = बोल्ड हो गए। इसके उपरांत ऋतुराज गायकवाड़ भी 10 रन के निजी स्कोर पर एनगिडी की स्लोअर गेंद पर ड्वेन प्रिटोरियस को कैच थमा बैठे ।
मैन ऑफ द सीरीज
भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने सीरीज में 6 विकेट चटकाए

फाइनल टी-20 में भी भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया था । जहाँ उमरान, अर्शदीप को इस मैच में भी जगह नहीं दी गई थी । वहीँ तीन बदलाव के साथ दक्षिण अफ्रीका मैदान पर उत्तरी थी । जहाँ टेंबा बावुमा चोट के कारण केशव महाराज कप्तानी का भार लिए हुए थे ।
ऋषभ पंत ने कहा
” सीरीज से बहुत सारे सकारात्मक चीजें सामने आई हैं। जिस तरह से टीम ने 0-2 से पिछड़ कर वापसी की वह टीम के प्लेयर के चरित्र को दर्शाता है । यह बेहद सकारात्मक था। हम अच्छी स्थिति में हैं क्योंकि हम मैच जीतने के लिए अलग-अलग तरीके खोज रहे हैं।

मैं अपना 100% देने के बारे में सोच सकता हूं बतौर प्लेयर और बतौर मेरी यही मंशा रही । अब यह आप लोगों को तय करना है कि मैं एक प्लेयर और कप्तान के रूप में मेरा कैसा प्रदर्शन रहा । मैं हर बार मैदान पर जाकर अपना 100% देने पर ध्यान केंद्रित कर सकता हूं और सुधार करता रहूंगा।
टॉस मेरे नियंत्रण में नहीं है यह मेरे नियंत्रण से बाहर है। हम इंग्लैंड में खेले जाने वाले टेस्ट को जीतने के लिए उत्सुक होंगे और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से मैं बल्ले से टीम के लिए और अधिक योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।’







