बेंगलुरु में बारिश के चलते भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच रद्द हो गया है। सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई। जहाँ दोनों देशों के कप्तान ने इस साथ कप को उठाया । हालाकिं भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया को 2-0 से पहले पिछड़ रही भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए सीरीज को 2-2 पर ला खड़ा किया था ।
आज बारिश से बाधित इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने सीरीज में लगातार 5 वीं बार टॉस हरने का भी रिकॉर्ड बना लिया । टॉस जीतकर मेहमान साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान केशव महाराज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । वहीँ बारिश से बाधित इस मैच को पहले 19-19 तक किया गया । वहीँ चौथे ओवर में अचानक बारिश के शुरू हो जाने के बाद इसे शुरू नहीं किया जा सका ।

वहीँ एक समय 5-5 ओवर तक के मैच होने का निर्णय अंपायर ने लिया लेकिन फिर समय से ना शुरू होने की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा । रिज़र्व डे ना होने की वजह से इसे 2-2 की बराबरी पर ही घोषित करना पड़ा ।
जब भारतीय टीम 3.3 ओवर में 28/2 पर थी तब मूसलाधार बारिश होने की वजह से मैच को रोका गया था । जहाँ ईशान किशन 15 और ऋतुराज 10 रन पर आउट हुए थे ।। वहीँ भारत के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर नाबाद रहे।
मैन ऑफ द सीरीज

भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने सीरीज में 6 विकेट झटके। हालाकिं हर्षल ने सीरीज में 7 विकेट चटकाए थे लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने सबसे कम रन दिए थे ।
INDvsSA: टॉप 10 बल्लेबाज़
टॉप-10 बल्लेबाज़ों की बात की जाये तो ईशान किशन ने 5 मैच में सर्वाधिक 205 रन बनाये थे । जहाँ ईशान ने 2 अर्धशतक इस सीरीज में लगाए थे ।ईशान किशन इस टी20 सीरीज में 200 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। वहीँ दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के क्लासेन रहे जिन्होंने 4 मैच में 118 रन बनाये थे । तीसरे स्थान पर हार्दिक रहे जिन्होंने 5 मैच की 4 पारी में 117 रन बनाये ।
चौथे स्थान पर डूसेन रहे जिन्होंने 5 मैच की 4 पारी में 97 रन बनाये । दिनेश कार्तिक 5 मैच की 4 पारी में 158.62 की औसत से 92 रन बनाये और आठवें स्थान पर रहे । ऋषभ पंत 5 मैच की 5 पारी में 58 रन बनाये ।
INDvsSA: टॉप-10 गेंदबाज़

दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच हुए सीरीज में गेंदबाज़ों की बात की जाये तो भारत के हर्षल पटेल पहले स्थान पर 7 विकेट के साथ थे । दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार रहे जिन्होंने 6 विकेट हासिल किये । तीसरे स्थान पर चहल रहे जिन्होंने 6 विकेट लिया । चौथे स्थान पर ड्वेन प्रिटोरियस रहे जिन्होंने 5 मैच में 5 विकट हासिल किया । छठे स्थान पर आवेश खान 4 विकेट के साथ रहे । अक्षर पटेल 9 वें पायदान पर 3 विकेट के साथ रहे ।








