INDvsSA: 2-2 से सीरीज हुई बराबर, “मैन ऑफ द सीरीज” बने भुवनेश्वर कुमार, कोच को नजरअंदाज कर इसे दिया श्रेय

0
215
views
INDvsSA: Series tied 2-2, Bhuvneshwar Kumar named Man of the Series, credit not given to coach
PC: BCCI/Twitter

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया । जहाँ बारिश प्रभावित इस मैच को आखिरकार 2-2 से बराबरी पर घोषित किया गया और  कप को दोनों कप्तान को सौंप दिया गया ।



जहाँ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया . पहले बारिश से प्रभावित मैच को 19-19 ओवर का किया गया ।

 

इसके thee बाद 3.2 ओवर के बाद  फिर से बारिश ने दस्तक दी और मैच को बंद कर दिया । जहाँ उस भारत का स्कोर 27/2 है। भारत के लिए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद थे । इसके बाद मैच पुनः शुरू नहीं हो पाया और मैच को ड्रा घोषित किया गया ।

सलामी बल्लेबाजी हुए जल्द आउट



भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन  और ऋतुराज  आज मैच में जल्द  आउट हुए हालाकिं ईशान को स्टार्ट मिला लेकिन स्लो डिलीवरी पर उनका विकेट गिरा इससे पहले ईशान ने महाराज की गेंद पर एक ओवर में 15 रन बनाये । जिसमें 2 छक्के शामिल थे । जहाँ पांचवें  मैच के पहले ओवर में केशव महाराज को ईशान किशन ने मिड विकेट पर 2 शानदार छक्के जड़ दिए थे । इसके ठीक बाद ईशान किशन को लुंगी एनगिडी ने अपनी स्लोवेर गेंद पर फसाया और ईशान चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इसके ठीक बाद 10 रन पर  ऋतुराज गायकवाड़ भी एनगिडी के स्लोवेर गेंद का शिकार बने ।

पांचवें टी-20 में भी टीम इंडिया में कोई  बदलाव नहीं किया और उसी प्लेइंग XI के साथ उतरी।  दूसरी तरफ  टेंबा बावुमा की गैरमौजूदगी में केशव महाराज ने कप्तानी की जहाँ टीम में 3 बड़े बदलाव किये गए । कगिसो रबाडा ने भी टीम में वापसी की ।

मैन ऑफ़ द सीरीज



भुवनेश्वर कुमार ने कहा “मुझे वास्तव में गर्व है। मैं अच्छा महसूस कर रहा हूँ, बॉडी ठीक लग रही है  लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा अधिक बात नहीं करना चाहता। मैं सिर्फ शारीरिक रूप से और अपनी गेंदबाजी से मजबूत होने पर ध्यान देना चाहता हूं। अधिकतर मैं शीर्ष ( पावर प्ले) में  दो और अंत में दो ओवर गेंदबाजी करता हूं। सीनियर होने के नाते मैं सोचता हूं कि युवाओं की मदद कैसे करूं।

PC: BCCI

मैं भाग्यशाली रहा हूं कि कप्तान ने मुझे वह करने की पूरी छूट दी जो मैं चाहता था। मैं उन्हें धन्यवाद् करना चाहुँगा। यह सीरीज कई मानों में खास रहा । भुवनेश्वर कुमार ने सीरीज में 6 विकेट हासिल किये और उन्हें मैन ऑफ़ द सीरीज के ख़िताब से नवाज़ा गया ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here