वीडियो: ईशान किशन ने लगाए लगातार 2 गेंद पर 2 छक्के फिर हुए OUT , मैदान पर पसरा मातम

0
103
views
Video: Ishan Kishan hit 2 sixes in 2 consecutive balls, then OUT, weeds spread on the field
PC: BCCI/Twitter

भारत और दक्षिणअफ्रीका के बीच  पांचवां और निर्णायक  टी-20 मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू हो चूका है । लेकिन मैच शुरी होने के साथ बारिश ने भी खलल डालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दक्षिण  अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जहाँ  बारिश के प्रभावित मुकाबले को 19-19 ओवर तक सिमित कर दिया गया है ।



टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी रहे फ्लॉप

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज बाये हाथ के ईशान किशन ने अपने फॉर्म का फायदा उठाना चाहा और पहले तीन गेंद में ही अपनी मंशा साफ़ कर दी । जहाँ सर पर कफ़न बांध कर आये ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज़ो की कुटाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे जहाँ उनकी मंशा करारा प्रहार करने की थी ।

पहले ओवर को किया ईशान ने टारगेट

पहले ही ओवर में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज आये । जहाँ पिच पर नमी का पूरा फायदा उठाने के मूड में महाराज लग रहे थे । लेकिन पहली गेंद को रोकने के बाद ईशान ने  पलटवार शुरू कर दिया । जहाँ लगातार 2 गेंद पर ईशान ने लगातार  2 शानदार छक्के जड़ कर यह संकेत दे दिया की फाइनल में आज ईशान का तूफान आने वाला है । ऐसा लगा की आज ईशान बड़ी और आतिशी पारी खेलने वाले हैं, उन्होंने पहले ओवर में महाराज को 15 रन ठोके ।

अगली ओवर में स्लोवेर गेंद पर हुए OUT



लुंगी एनगिडी समझ गए थे की ईशान आज फॉर्म में हैं वहीँ  उन्होंने अपनी ओवर में फसाया । जहाँ ईशान किशन को पहली गेंद फ़ास्ट फेंकी इसके ठीक बाद गति में परिवर्तन करते हुए  स्लोअर गेंद डाल दी जिसे ईशान पढ़ नहीं पाए और ईशान क्लीन बोल्ड हो गए। उनके आउट होने के ठीक बाद  फिर से  एनगिडी की स्लोअर गेंद पर ऋतुराज हवाई शॉट खेल बैठे और  ड्वेन प्रिटोरियस को कैच दे दिया ।

Video: Ishan Kishan hit 2 sixes in 2 consecutive balls, then OUT, weeds spread on the field
PC: BCCI/Twitter

फाइनल मैच में भारतीय टीम के एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। दक्षिण अफ्रीका की टीम में कुल 3 प्लेयर बदले गए हैं । जहाँ फाइनल मैच में टेंबा बावुमा की जगह केशव महाराज कप्तानी का भार दिया गया है ।  कगिसो रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है ।



वीडियो :

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका को भारतीय सरजमीं पर  टी-20 सीरीज नहीं हरा पाई है। जहाँ इस रिकॉर्ड को ऋषभ पंत अपने नाम करना चाहेंगे और यह भी चाह्गें की बतौर कप्तान यह उनकी पहली जीत हो ।



वीडियो : ईशान हुए आउट

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here