एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच पल्ले के लिए स्टेडियम में खेला जा रहा है। रखवाली के जाने तक भारतीय टीम ने 14 ओवर में 72 रन बनाकर अपने 4 बहुमूल्य विकेट खो दिए हैं जहां रोहित शर्मा 11 रन विराट कोहली 14 रन के स्कोर पर आउट हुए ।वहीं खबर लेकर जाने तक पाकिस्तान की ओर से शाहिद अफरीदी ने अपने पहले स्पैल में पांच ओवर में 15 रन देकर दो बड़ी सफलता अर्जित की जहां शहीन अफ़रीदी ने अपने इनस्विंग का जलवा दिखाते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली को क्लीन बोर्ड कर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बात फिर शाहीन के जाल में फसते नज़र आए।
शाहीन अफरीदी की धारदार गेंदबाजी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।जहां पहले चार ओवर में शुभमन गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी ने आराम से खेलते हुए 15 रन जोड़े हालांकि बारिश की खलल की वजह से मैच को रोका गया । जिसके बाद पूरा पलड़ा पाकिस्तान की पक्ष में हो गया। जहां बारिश के ठीक बाद नमी और ओवर कास्ट कंडीशन का फायदा पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अफरीदी ने उठाया।
रोहित शर्मा 11 और विराट 4 पर हुए ढेर

4 ओवर के बाद बारिश ने मैच में खलल डाली जहां बारिश की वजह से मैदान पर नमी आई और शाहीन ने अपने लेंथ में प्रवर्तन कर लिया जहां पांचवे ओवर की दो लगातार गेंद अफरीदी ने बाहर की ओर डाली वहीं इसके ठीक बाद अफरीदी ने रोहित शर्मा को इनस्विंग डालकर क्लीन बोल्ड कर अपने जाल में फसा लिया। जहां रोहित शर्मा 11 के स्कोर पर आउट हुए।

वहीं इसके बाद आए विराट कोहली भी कुछ खास नहीं कर पाए जहां विराट कोहली को भी अफरीदी ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। पारी के सातवे ओवर की तीसरी गेंद पर विराट कोहली के बल्ले से गेंद लगती हुई विकेट में जा घुसी। जहां विराट कोहली 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। अपने पहले स्पेल में अफरीदी ने 5 ओवर में 15 रन देकर दो बड़े विकेट हासिल किए।
विडियो
Shaheen Afridi – The best bowler in the world.
He has dismissed both Rohit Sharma & Virat Kohli.#AsiaCup2023 #INDvsPAK pic.twitter.com/yyAwMWpJds
— Abdullah Neaz (@Abdullah__Neaz) September 2, 2023







