CSK vs LSG: उथप्पा-शिवम का तूफान, धोनी ने मचाया कोहराम, टूटे ये 5 रिकॉर्ड, CSK ने ठोके 210/7

0
228
views
CSK vs LSG: Uthappa-Shivam storm, Dhoni created chaos, these 5 records were broken, CSK hit 210/7
PC: IPL/Twitter

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच आईपीएल 2022 का सातवां मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई सुपर किंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का बड़ा स्कोर बना लिया है। वहीं अब लखनऊ की टीम को जीत के लिए 211 रनों की दरकार 120 गेंदों पर है। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग की ओर से रोबिन उथप्पा, मोईन अली शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ पारी खेली।

टूटे ये रिकॉर्ड

धोनी ने पुरे किये टी20 क्रिकेट में 7000 रन 
10326 – विराट कोहली
9936 – रोहित शर्मा
8818 – शिखर धवन
8654 – सुरेश रैना
7070 – रॉबिन उथप्पा
7001* – एमएस धोनी
6402 – गौतम गंभीर
6329 – दिनेश कार्तिक

2. रॉबिन उथप्पा के अब 4800 आईपीएल रन हो गए हैं।

3.आईपीएल में सर्वाधिक बार  200 रन बनाने वाली दूसरी टीम बनी CSK

21 – आरसीबी
20 – सीएसके*
16 – एमआई
15 – पीबीकेएस

4.150+ स्ट्राइक रेट से आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स
22: रोहित शर्मा
22: विराट कोहली
19: एमएस धोनी
19: सुरेश रैना
17: रॉबिन उथप्पा*
17: शिखर धवन
17: वीरेंद्र सहवाग

5.आईपीएल में अधिकांश टीमों के खिलाफ 50+ का स्कोर

12: गौतम गंभीर
11: एबी डिविलियर्स
11: रॉबिन उथप्पा*
11: शिखर धवन
11: विराट कोहली

चेन्नई सुपर किंग की पारी

चेन्नई सुपर किंग की पारी की बात की जाए तो रॉबिन उथप्पा ने आने के साथ ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया । एक के बाद एक आठ चौके जड़े एवं एक छक्का लगाया, उन्होंने 27 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेलकर अपना आईपीएल का 26 वां अर्धशतक पूरा किया।

ऋतुराज गायकवाड दुर्भाग्यपूर्ण रहें जो कि 1 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुए ।वहीं इंग्लैंड के हरफनमौला प्लेयर मोईन अली ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 35 रन बनाए ।चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया जहां उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट  लगाएं। शिवम दुबे ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 30 गेंदों पर 49 रनों की आतिशी पारी खेली। रायडू ने 27 रनों का योगदान दिया वहीं जडेजा ने 17 रन बनाए।

धोनी ने आने के साथ ही पहली ही गेंद पर दर्शकों का दिल जीता जिसके भी लगाएं धोनी ने 6 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।

लखनऊ सुपरजाइंट्स की गेंदबाजी

लखनऊ की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज रवि बिश्नोई रहे जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर दो सफलता अर्जित की ।आवेश खान ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट चटकाए एंड्रयू टाय ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट लिया। हालांकि एंड्रयू टाय अपने हैट्रिक से चूके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here