CSK vs LSG: धोनी बने सिक्सर किंग, टुटा डिविलियर्स के 36 छक्कों का रिकॉर्ड, T20 में पुरे किये 7000 रन, 200 कैच का रिकॉर्ड किया अपने नाम

0
164
views
CSK vs LSG: Dhoni became the Sixer King, Tuta de Villiers' record of 36 sixes, completed 7000 runs in T20, 200 catches in his name
PC: IPL/T20

आईपीएल 2022 का सातवां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ के बीच मुंबई  में खेला गया ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 210/7 रन बनाये । जहाँ महेंद्र सिंह धोनी ने खेले गए 6 गेंद पर शानदार 16 रन की आतिशी पारी खे ली । इस पारी की मुख्य बात यह रही की यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ जब धोनी ने पहली गेंद को सीमा रेखा के बहार छक्के के लिए भेजा था । वहीँ इसके साथ ही उन्होंने  डिविलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है  और टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने वाले छठे भारतीय प्लेयर बन चुके हैं एम एस धोनी ।टी20 प्रारूप में 200 कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने धोनी ।

IPL इतिहास में 19वें ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले प्लेयर

19वें ओवर में धोनी ने कुल 36 छक्के जड़ चुके हैं। वहीँ बैंगलोर के पूर्व बल्लेबाज़  एबी डिविलियर्स ने भी 19 वे ओवर में 36 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया था । वहीँ अब  धोनी पहले स्थान और डिविलियर्स  दूसरे स्थान पर हैं । तीसरे पायदान पर कोलकाता के आंद्रे रसेल  हैं  जिन्होंने (26) लगाए हैं ।चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के  कीरोन पोलार्ड (24) हैं ।

टी20 में सर्वाधिक 200  कैच पकड़ने वाले पहले भारतीय बने धोनी

317 – पोलार्ड
250 – ब्रावो
228 – एबीडी
226 – मिलर
200 – धोनी*

धोनी ने पुरे किये 7000 T-20 रन

मैच में धोनी ने 6 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए। अपनी पारी का 15वां रन बनाने के साथ ही उन्होंने टी-20 फॉर्मेट में अपने 7,000 रन भी पूरे कर लिए। धोनी टी-20 प्रारूप में 7000 रन बनाने वाले भारत के छठे प्लेयर बने। उनसे पहले विराट कोहली (10326), रोहित शर्मा (9936), शिखर धवन (8818), रॉबिन उथप्पा (7120) के नाम आते हैं। साथ ही IPL हिस्ट्री में धोनी ने पहली बार छक्के से खाता खोला।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here