CSK vs LSG: लखनऊ ने चेन्नई को 6 विकेट से रौंदा, लुईस बने मैन ऑफ़ द मैच, किया 4 अवार्ड अपने नाम, अंकतालिका में बदलाव 

0
106
views
CSK vs LSG: Lucknow defeated Chennai by 6 wickets, Lewis became the man of the match, 4 awards in his name, changes in the points table
IPL/Twitter

आईपीएल 2022 का सातवां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और लखनऊ के बीच मुंबई में खेला गया ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 210/7 रनों बनाये । लखनऊ को जीत के लिए चेन्नई ने 211 का लक्ष्य दिया था। वहीँ लखनऊ ने 211 रन बनाकर मैच को जीत लिया । वहीँ यह लखनऊ की पहली जीत इस सीजन में रही।  एविन लुईस ने इस सीजन का सबसे तेज अर्ध शतक जड़ा ।

चेन्नई की ओर से रॉबिन उथप्पा (50), शिवम दुबे (49) और रायुडू (27) ने आतिशी बल्लेबाज़ी  की। लखनऊ की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो आवेश खान, रवि बिश्नोई और एंड्रूय टाय ने 2-2 विकेट चटकाए ।लखनऊ की ओर से कप्तान लोकेश राहुल  (40), क्विंटन दी कॉक (49) और एविन लुईस  ने  23 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की बदौलत 55 रन की तेज पारी खेली ।लुईस और बदोनी ने 13 गेंदों में 40 रन की साझेदारी निभाकर मैच को लखनऊ के नाम कर दिया ।चेन्नई की गेंदबाज़ी की बात की जाये तो ब्रावो और तुसार को एक एक सफलता मिली ।

मैन ऑफ द मैच

एविन लुईस को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया । जहाँ उन्होंने 55 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली ।

पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच

एविन लुईस को पंच सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया ।जहां एविन लुईस ने 239 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 55 रन 23 गेंद में बनाए। जिसके लिए उन्हें एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

एविन लुईस  को dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया । उन्होंने 55 रन बनाये । जिसके लिए उसने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

अनअकैडमी लेट्स क्रैक 6 अवार्ड

लोकेश राहुल  को अनअकैडमी लेट्स क्रैक सिक्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने 3 छक्के जड़े ।जहां उन्होंने एक ट्रॉफी और एक लाख की धनराशि दी गई।

क्रीड पावर प्ले ऑफ द मैच

क्रीड पावर प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड रोबिन को मिला, जहाँ उन्होंने 27 गेंदों में 50 रन  बनाये  जिसके लिए उन्हें एक लाख की धनराशि दी गई।

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच

अप स्टॉक मोस्ट वैल्युएबल ऐसेट ऑफ द मैच का खिताब  एविन लुईस को दिया गया । ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपए दिए गए ।

स्विगी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच

स्विग्गी इंस्टा मार्ट फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैच का अवार्ड चमीरा को दिया गया, उन्होंने 144.9KMPH के स्पीड से फेकीं। जिसके लिए उन्हें 1 लाख की इनामी राशि दी गई ।

रुपए ऑन द गो 4 ऑफ द मैच

रुपए ऑन द गो फॉर ऑफ द मैच अवार्ड  क्विंटन डि कॉक को दिया गया ,जहां उन्होंने 9 चौके लगाए ।

अंकतालिका में बदलाव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here