आईपीएल 2022 का सातवां मुकाबला मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया। ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे चेन्नई सुपर किंग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 210 रनों का बड़ा स्कोर बनाया । जिसके जवाब में लखनऊ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 19.3 ओवर में 211 रन बनाकर रिकॉर्ड जीत दर्ज की है ।
𝗪𝗛𝗔𝗧. 𝗔. 𝗪𝗜𝗡! 👌 👌
A mighty batting performance from @LucknowIPL to seal their maiden IPL victory. 👏 👏 #TATAIPL | #LSGvCSK
Scorecard ▶️ https://t.co/uEhq27KiBB pic.twitter.com/amLhbG4w1L
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
CSK की ओर से रॉबिन उथप्पा (50), शिवम दुबे (49) और रायुडू (27) ने अच्छी बल्लेबाज़ी की। लखनऊ के आवेश खान, रवि बिश्नोई और एंड्रूय टाय ने 2-2 विकेट लिए।
बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी लखनऊ की ओर से लोकेश राहुल (40), क्विंटन डी कॉक (61) और एविन लुईस (55) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की ।लुईस ने फास्टेस्ट फिफ्टी इस सीजन की लगाई । वहीँ यह आईपीएल इतिहास की सबसे सफल रन चेज रही । इसके साथ ही अंत में लुईस और बदोनी के बीच 13 गेंदों में 40 रन की पार्टनरशिप हुई जिससे की जीत लखनऊ को मिली । एक बार फिर आयुष ने अपना प्रतिभा दिखाया । इस जीत के साथ लखनऊ ने अपना इस सीजन में अपना खता 2 अंकों के साथ खोल दिया है चेन्नई की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस ने 2 विकेट लिए।
टूटे ये रिकॉर्ड
1.ऐसा पहली बार हुआ जब CSk ने सीजन के 2 पहले के मैच में लगातार हार का सामना करना पड़ा हो ।
2.टी20 क्रिकेट में भारत की ओर से 7000 रन बनाने वाले छठे प्लेयर बने धोनी
10326 – विराट कोहली
9936 – रोहित शर्मा
8818 – शिखर धवन
8654 – सुरेश रैना
7070 – रॉबिन उथप्पा
7001* – एमएस धोनी
6402 – गौतम गंभीर
6329 – दिनेश कार्तिक
3.सीएसके (200+ स्कोर का बचाव करते हुए)
जीता: 11
खोया: 2
4.आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट
171: ड्वेन ब्रावो*
170: लसिथ मलिंगा
166: अमित मिश्रा
157: पीयूष चावला
150: हरभजन सिंह
5.. रॉबिन उथप्पा ने अपना 26 अर्धशतक आईपीएल में पूरा किया इसके साथ ही उन्होंने 4800 आईपीएल रन का आंकड़ा भी प्राप्त किया ।
6. चेन्नई सुपर किंग्स बनी आईपीएल में सर्वाधिक बार 200 रन बनाने वाली दूसरी टीम
21 – आरसीबी
20 – सीएसके*
16 – एमआई
15 – पीबीकेएस
7..150+ स्ट्राइक रेट से आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय प्लेयर्स
22: रोहित शर्मा
22: विराट कोहली
19: एमएस धोनी
19: सुरेश रैना
17: रॉबिन उथप्पा*
17: शिखर धवन
17: वीरेंद्र सहवाग
8..आईपीएल में अधिकांश टीमों के खिलाफ 50+ का स्कोर
12: गौतम गंभीर
11: एबी डिविलियर्स
11: रॉबिन उथप्पा*
11: शिखर धवन
11: विराट कोहली
चेन्नई सुपर किंग की पारी
Uth🆙A 💪🏻💥
⌨️ One word for the Super knock 👇#LSGvCSK #Yellove #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/7MFM5uNBqN— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 31, 2022
टॉस हारकर चेन्नई सुपर किंग की ओर से रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज ने पारी की शुरुआत की जहाँ रोबिन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया । रोबिन ने 27 गेंदों पर 50 रन की शानदार पारी खेली और विपक्षी टीम पर काल की तरह बरसे ।एक बार फिर ऋतुराज गायकवाड दुर्भाग्यपूर्ण रहें जहाँ वह रवि के हाथों रन आउट हुए ।वहीं इंग्लैंड के हरफनमौला प्लेयर मोईन अली ने चेन्नई की ओर से वापसी करते हुए ताबड़तोड़ 22 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और दो छक्के की मदद से शानदार 35 रन बनाए ।
शिवम दुबे ने 5 चौके और दो छक्के की मदद से 30 गेंदों पर 49 रनों की आतिशी पारी खेली। आवेश खान के हाथों आउट हुए । रायडू ने 27 रन और जडेजा ने 17 रन बनाए।धोनी ने आने के साथ ही पहली ही गेंद पर दर्शकों का दिल छक्का लगाकर जीता । धोनी ने 6 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए।
लखनऊ सुपरजाइंट्स की गेंदबाजी
लखनऊ की ओर से सबसे किफायती गेंदबाज रवि बिश्नोई रहे जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर दो सफलता अर्जित की ।रवि बिश्नोई और एंड्रूय टाय ने 2-2 विकेट लिए।
सुपरजाइंट्स की बल्लेबाज़ी
लखनऊ की ओर से लोकेश राहुल और क्विंटन ने आतिशी शुरुआत टीम को दिलाई । जहाँ दोनों ने ही बल्ले से हवाई शॉट खेलने का सिलसिला चालू कर दिया । हर कोने पर चौके और छक्के बरसे । जहाँ लोकेश राहुल ने 26 गेंद पर 40 रनों की शानदार पारी खेली । वहीँ डी कॉक 61 रन पर आउट हुए ।लुईस ने आतिशी पारी खेलते हुए 23 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। आयुष ने 9 गेंद में 19 रन की नाबाद पारी खेली ।
अंकतालिका
After match no. 7⃣, here’s how the #TATAIPL 2022 Points Table looks 🔽 #LSGvCSK pic.twitter.com/3MW6asXWdw
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2022
पॉइंट्स टेबल में अब छठे स्थान पर लखनऊ की टीम 2 अंक के साथ आ गई है वहीँ चेन्नई आठवें स्थान पर चली गई है ।







