भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से शुरू होने वाले 3 टी 20 मैच की सीरीज का पहला मैच मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा। जहां दोनों ही देशों की टीम अब मोहाली पहुच चुकी हैं। जहां वर्ल्ड कप से पहले दोनों ही देश इस सीरीज को जीतकर मनोवैज्ञानिक तौर पर लय बरकरार रखना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में 3 स्टार प्लेयर नहीं हैं और उनकी जगह आए 3 प्लेयर में से। एक प्लेयर जिसे हाल में ही मुंबई इंडियंस ने अपने खेमे में शामिल किया है वो सबसे बड़ी खतरे की घंटी भारत के लिए बजा हैं मुंबई इंडिया में शामिल किए गए इस साल टिम डेविड के नेट सेशन का विडीओ शेयर किया गया है। जहां वह हाई हीटिंग करते नज़र आ रहे हैं।
टिम डेविड बन सकते हैं भारत के लिए खतरा

टीम डेविड ने आईपीएल में खेले गए कुल 9 मैच में 187 रन बनाए हैं जहां उनका स्ट्राइक रेट 210 का रहा है। वहीं टीम डेविड का साल 2022 मुंबई इंडियंस के साथ शानदार रहा जहां उनकी 86 रन की जबरदस्त पारी यादगार बनी । वहीं जिस तरह से वे क्लीन हिट करते हैं ।जहां अब वह भारत के ख़िलाफ़ खेलते नज़र आएगें।

इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया 2022
20 सितंबर को पहला मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा, जहां मोहाली के मैदान पर शाम 7.30 पर मैच का आयोजन होगा
23 सितम्बर को दूसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा जहां यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
25 सितम्बर को तीसरा मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा जहां यह मैच राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा।
साल 2019 के आख़िरी सिरीज़ का नतीजा
साल 2019 में दो मैचों की टी 20 सीरीज खेली गई थी जहां भारत को ऑस्ट्रेलिया से 2/0 से हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें की भारत के खिलाफ 3 टी 20 मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज खेलती नजर आयेगी। वहीं गाबा के मैदान पर 18 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वर्ल्ड कप से पहले अभ्यास मैच खेला जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 23 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 13 मैचों में जीत मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैचों में बाज़ी मारी है.
ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ टीम
ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस (उप-कप्तान), टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ। मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा
video
🔊 SOUND ON 🔊
Tim David whacking balls in Australian kit 🔥 #INDvAUS pic.twitter.com/q0n0C7OnpN
— cricket.com.au (@cricketcomau) September 18, 2022







