केविन ओ ब्रायन ने जड़ा लेजेंड लीग का दूसरा शतक, जॉनसन की गेंद पर 95 रन पर छूटा था कैच

0
106
views
Kevin O'Brien's stormy century helped Gujarat win by 3 wickets, Sehwag faded, Nurse's century was in vain, Praveen Tambe shines
PC: Twitter

गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल के बीच लीजेंड लीग का पहला मैच इडेन गार्डन में खेला गया। जहां सहवाग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 179 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स ने 180 रन बनाकर मैच को 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच की सबसे दिलचस्प बात यह रही की लीजेंड लीग के पहला ही मुकाबला सुपरहिट रहा जहां दोनों टीमों से एक एक शतक जड़े गए। पहले इंडिया कैपिटल की ओर से नर्स ने और दूसरी शतक गुजरात की ओर से आयरिश प्लेयर केविन ने जड़ा।

उद्घाटन मैच में बने 2 आतिशी शतक

Kevin O'Brien's stormy century helped Gujarat win by 3 wickets, Sehwag faded, Nurse's century was in vain, Praveen Tambe shines
Pc: Twitter

नर्स ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में आतिशी 103 रन की पारी खेली जहां उन्होंने 9 छक्के और 8 चौके जड़ दिए।  वहीं दूसरी ओर सहवाग के खेमें के सलामी बैलेंस केविन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 61 गेंद में 15 चौके और 3 छक्के की मदद से 106 रन की पारी खेली और इस सीजन का अपना पहला शतक भी पूरा किया।

ब्लॉकबस्टर हिट रहा यह मैच

Kevin O'Brien's stormy century helped Gujarat win by 3 wickets, Sehwag faded, Nurse's century was in vain, Praveen Tambe shines
Pc: legend legue

इस मैच में जहां नर्स और केविन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता वहीं 38 वर्षीय केविन की धमाकेदार पारी से गुजरात ने अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं इस मैच में जहां पावर हिटिंग दोनों टीमों की ओर से देखने को मिली वहीं प्रवीण तांबे ने आखिरी में आकर 19 वें ओवर में लगातर 2 विकेट हासिल कर कहर बरपा दिया था। जहां मैच बेहद रोमांचक रहा।

95 रन पर छूटा था केविन ओ ब्रायन का कैच

Pc: Legends League Cricket

जब 95 रन के स्कोर पर केविन थे तो जॉनसन की 16 वें ओवर की चौथी गेंद पर गेंद को ऑफ साइड की दिशा में खेलने के चक्कर में गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर रामदीन के पास गई जहां उनके दस्ताने से गेंद छिटक गई और उन्हें जीवनदान मिला।

Pc: LegendsLeagueCricket

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here