CSK vs LSG: उथप्पा ने जड़ा तूफानी 50, धोनी ने पूरे किए टी20 में 7000 रन, बने छठे भारतीय, CSK ने ठोके 210/7

0
145
views
CSK vs LSG: Uthappa hit a stormy 50, Dhoni completed 7000 runs in T20, became the sixth Indian, CSK scored 210/7
PC: CSK/Twitter/IPL/Twitter

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जेंट्स के बीच मुंबई मैदान पर खेला जा रहा है .जहां इस मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 210/7 रन बनाए ।जहां अब लखनऊ  को जीत के लिए 211 रनों की दरकार है।

रोबिन उथप्पा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

चेन्नई सुपर किंग के सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा रंग में दिखे । जहाँ  उन्होंने जमकर लखनऊ सुपरजाइंट्स के गेंदबाजों की धुनाई कीm आलम यह रहा कि उन्होंने 8 चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 27 गेंदों पर 50 रन बना दिया। आईपीएल में 4800 रन पूरे किए । बता दे क्या रोबिन उथप्पा का 26 वां आईपीएल में अर्धशतकीय पारी है।

महेंद्र सिंह धोनी ने t20 में पूरे किए 7000 रन

महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रनों की नाबाद पारी खेलकर t20 करियर में 7000 रन बनाने वाले छठे भारतीय प्लेयर बने इससे पहले विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना,  शिखर धवन ,रोबिन उथप्पा इस मुकाम को हासिल कर चुके हैं।

धोनी  ने आने के साथ अपने पहले ही गेंद पर चक्का लगाकर दिल जीत लिया ।

चेन्नई सुपर किंग की पारी

चेन्नई सुपर किंग क पारी की बात कीजिए तो रॉबिन उथप्पा ने 27 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाए ।वहीं सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे ऋतुराज गायकवाड दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 1 रन के निजी स्कोर पर रवि बिश्नोई द्वारा रन आउट हुए ।

चेन्नई सुपर किंग ने अपने पावर प्ले में कुल 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 17 रन बनाए ।जहां इंग्लैंड के हरफनमौला ऑलराउंडर प्लेयर मोईन अली और रोबिन ने  मिलकर 3 छक्के और 10 चौके जड़कर लखनऊ सुपरजाइंट्स गेंदबाजों की खूब बखिया उधेड़ी ।

मैच में वापसी कर रहे मोईन अली ने रन गति को तेज करने का प्रयास किया जाए उन्होंने 22 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 35 रन बनाए। वहीं अंबाती रायडू ने 27 रन बनाए। शिवम दुबे ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 30 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 49 रन बनाए ।वहीं अंत में रविंद्र जडेजा ने 9 गेंदों पर 17 रन तथा महेंद्र सिंह धोनी ने 6 गेंदों पर 2 चौके और 1 गगनचुंबी छक्के लगाकर 16 रन बनाए।

लखनऊ सुपर‌ की गेंदबाजी

लखनऊ की गेंदबाजी की बात की जाए तो लखनऊ की ओर से आवेश खान ने 4 ओवर में 38 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं एंड्रू ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो सफलता अर्जित की। रवि बिश्नोई सबसे किफायती साबित रहे जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट चटकाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here