पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए ।जहां सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 70 गेंदों पर छह चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। वहीं बेन मैक्डरमॉट ने 108 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेली, मार्नस ने 59 रन, मार्कस स्टोइनिस में 49 रन तथा सीन एबोट ने 28 रनों की पारी खेली। जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को निर्धारित 50 ओवर में 349 रनों की दरकार है।
🚨 Innings Break 🚨 #BoysReadyHain l #PAKvAUS pic.twitter.com/e7EQaCCT7R
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 31, 2022
बने दो अर्धशतक
ट्रेविस हेड ने 70 गेंदों पर छह चौके और 5 छक्के की मदद से शानदार 89 रनों की पारी खेली ।वहीं मार्नस ने 49 गेंदों पर 59 रनों की शानदार पारी खेली ।मार्कस स्टोइनिस ने 33 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, एक रन से वे अर्धशतक से चुके। वहीं अंत में एबॉट ने 16 गेंदों पर चार चौके जड़कर 28 रन जोड़े एवं टीम का स्कोर 348 रन पहुंचाया। हेड , मार्नस, स्टोनीस, एबॉट ने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।
पाकिस्तान की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तान की गेंदबाजी फीकी साबित हुई। शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 63 रन देकर चार सफलताएं हासिल की। वही मोहम्मद वसीम जूनियर 10 ओवर में 56 रन देकर दो विकेट चटकाए ।जाहिद मोहम्मद तथा खुश्दिल शाह को एक-एक सफलता मिली।
पाकिस्तान प्लेइंग XI
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (सी), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, जाहिद महमूद।
ऑस्ट्रेलिया XI
एरोन फिंच (कप्तान), ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्वेपसन







