PAK vs AUS: बेन मैक्डरमॉट ने पिता का सीन किया चौड़ा, जड़ा शतक, 35 साल पूर्व पिता क्रेग ने लाहौर में लिया था “5 विकेट हॉल”

0
172
views
PAK vs AUS: Ben McDermott made his father's scene wide, scored a century, 35 years ago, father Craig took 5 wickets in Lahore
PC:cricket.com.au/Twitter

पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 348 रन बनाए। जहां सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ‌‌‌‌ ने 70 गेंदों पर छह चौके और 5 छक्के की मदद से 89 रन बनाए ।वहीं बेन मैक्डरमॉट ने 108 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 104 रनों की पारी खेली, मार्नस ने 49 रन, मार्कस स्टोइनिस में 49 रन तथा सीन एबोट ने 8 रनों की पारी खेली। जीत के लिए पाकिस्तान की टीम को निर्धारित 50 ओवर में 349 रनों की दरकार है।

35 साल पूर्व लाहौर के मैदान पर बेन मैक्डरमॉट के पिता ने किया था कमाल

गौरतलब है की बेन एनसीडीमोट ने पाकिस्तान के लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ताबड़तोड़ खेल का प्रदर्शन किया, जहां चार चौके और 10 छक्के की मदद से 108 गेंदों पर 104 रनों की पारी खेली। वहीं आपको बता दें कि 35 साल पूर्व उनके पिता क्रेग ने लाहौर के मैदान पर एकदिवसीय क्रिकेट में 5 विकेट हौल लेकर इतिहास रचा था ।वहीं आज उसी मैदान पर 35 साल बाद बेटे ने भी कमाल कर पिता का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।बेन मैकडरमोट अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले 1000वें प्लेयर  बने ।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के सामने पाकिस्तान की गेंदबाजी फीकी साबित हुई।  शाहीन अफरीदी ने 10 ओवर में 63 रन देकर चार सफलताएं हासिल की वही मोहम्मद वसीम जूनियर 10 ओवर में 56 रन देकर दो विकेट चटकाए जाहिद मोहम्मद तथा खुश्दिल शाह को एक-एक सफलता मिली।

एरोन फिंच 0 पर हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच शाहीन अफरीदी के हाथों शून्य पर आउट हुए।अफरीदी ने फिंच को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई खेमे में खलबली मचा दी ।उसके बाद ट्रैवल्स हेड और बेन के बीच शानदार साझेदारी हुई ,जहां दूसरे विकेट के लिए इन दोनो प्लेयर ने 162 रन जोड़े।

पाकिस्तान XI

फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (सी), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ, जाहिद महमूद।

ऑस्ट्रेलिया XI

एरोन फिंच (कप्तान), ट्रैविस हेड, बेन मैकडरमोट, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, मिशेल स्वेपसन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here