वीडियो: मो. सिराज ने स्विंग से जॉनी बेयरस्टो और रुट को किया 0 पर OUT, लहराती गेंद पर उड़ा दिए होश

0
73
views
Mohd. Siraj swings Jonny Bairstow and Root out for 0, blown his senses on the wavy ball

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबला मेनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा है। जहाँ भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । तीसरे वनडे में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है जहाँ भारतीय टीम अपने स्टार गेंदबाज़ बुमराह की गैरमौजूदगी के साथ उत्तरी है । पहले मैच में 6 विकेट झटकने वाले जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से इस मैच से बाहर हुए हैं । उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। इंग्लैंड की टीम इस मैच में भी बिना बदलाव के खेलने उतरी है।



पहले ओवर में दिखाया जेसन रॉय का करिश्मा

शमी के पहले ओवर में ही जेसन रॉय ने 3 चौके जड़े । जहाँ मोहम्मद शमी की इन स्विंग गेंद को पढ़कर जेसन रॉय खूब बरसे और 3 चौके लगकर फाइनल मुकाबले का आगाज जोरदार किया । जहाँ भारतीय खेमें में बुमराह की कमी पहली ही ओवर में दिखाई दी लेकिन अगले ओवर में बुमराह की जगह आये मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया ।

दूसरे ओवर में सिराज का कमाल

Mohd. Siraj swings Jonny Bairstow and Root out for 0, blown his senses on the wavy ball

बुमराह की जगह टीम में आये सिराज ने कमाल कर दिया जहाँ पिछले 5 महीने उनका कुछ खास नहीं गया लेकिन मैनेजमेंट ने उनपर भरोसा जताया । वहीँ सिराज ने पहले ओवर में दो विकेट हासिल कर कमाल कर दिया । जहाँ सिराज ने पहले जॉनी बेयरस्टो को श्रेयस के हाथों कैच आउट करवाया वहीँ  इसके ठीक बाद जो रूट को स्लिप पर चुस्त और मुस्तैद खड़े रोहित शर्मा के हाथों रुट को कैच आउट करवाया ।



दूसरे ओवर की तीसरे गेंद पर सिराज ने गुड लेंथ गेंद पर चकमा खा बैठे और गेंद हवा में गई और मिड ऑफ पर तैनात श्रेयस ने कैच लेने में कोई चूक नहीं की और 0 रन पर जॉनी बेयरस्टो ने अपना विकेट गवाया ।

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर सिराज ने आउट स्विंग गेंद का शानदार इस्तेमाल कर रुट को  फसाया । जहाँ रुट के बल्ले से बाहरी किनारा लेते हुए गेंद सीधा स्लिप दिशा में रोहित के हाथों में गई और रोहित शर्मा ने बिना कोई गलती के कैच को पकड़ इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here