वीडियो: जेसन रॉय को हार्दिक ने भेजा पवेलियन, “राकेट रफ़्तार” गेंद से हुए चरों खाने चीत 

0
74
views
Hardik sent Jason Roy to the pavilion,
PC: Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। जहाँ  एक दफा फिर से भारत के कप्तान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता । भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी के लिए इंग्लैंड की टीम को आमंत्रित किया । खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने पावर प्ले में 3 विकेट खोकर  11 ओवर के बाद स्कोर 67 रन बना चुकी है ।



सिराज ने की अपने पहले ओवर में तूफानी गेंदबाज़ी

Hardik sent Jason Roy to the pavilion, "Rocket Raftaar" eating the balls of the ball
PC: bcci

जसप्रीत बुमराह की जगह आये मोहम्मद सिराज ने मैच के अपने अपने पहले ही ओवर में रंग जमा दिया । जहाँ उन्होंने  इंग्लैंड के 2 बल्लेबाज़ों को 0 पर आउट कर इंग्लैंड की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया ।

सिराज ने पहले अपनी गुड लेंथ से जॉनी बेयरस्टो को चकमा कर श्रेयस के हाथों मिड ऑफ पर कैच आउट करवाया वहीँ ठीक इसके बाद फिर जो रूट को शानदार आउट स्विंग गेंद डालकर कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करवाया । 3 मैचों की सीरीज में दूसरी दफा रुट 0 पर आउट हुए ।

जेसन रॉय और बेन स्टोक्स ने संभाली पारी



जेसन रॉय और बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की  पारी को संभाला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद में 54 रन की जबरदस्त साझेदारी निभाई । हालाकिं जेसन रॉय अपना अर्धशतक नहीं बना पाए । जहाँ पिछले मैच में इनका विकेट चटकने वाले हार्दिक पंडया ने फिर से जेसन रॉय को चलता किया ।  जेसन रॉय को ऋषभ पंत के हाथों हार्दिक पंडया ने कैच आउट कराया। रॉय  अच्छे ले में लग रहे थे लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए और सही समय पर  हार्दिक ने उन्हें चलता किया आउट होने से पहले रॉय ने 31 गेंद में 41 रन की पारी खेली ।

10 वे ओवर की आखिर शॉट गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में बल्ला अक्रॉस घूमा और गेंद बाले से लगकर हवा में कई , वैकेट के पीछे तैनात ऋषभ पंत ने बिना कोई गलती किये हवाई शॉट को अपने दस्तानों में कैद कर रॉय की पारी का अंत किया । जहाँ लॉर्ड्स के मैदान पर भी हार्दिक ने रॉय को चलता किया था वहीँ इस बार भी हार्दिक का शिकार जेसन रॉय बने ।



वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here