PAK vs SL: बाबर आजम ने 119 रन की पारी खेल लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, टूटे 6 रिकॉर्ड, बने नंबर 1 PAK कप्तान

0
82
views
PAK vs SL: Babar Azam scored 119 runs in a flurry of records, 6 records broken, became No. 1 PAK captain
PC: ESPN

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच  गाले के मैदान पर खेला जा रहा है। जहां एक बात फिर बाबर आजम ने शतक जड़ बता दिया की पाकिस्तान के रन मशीन वहीं हैं। जहां हर मैच के साथ बाबर अपने नाम रिकॉर्ड करते जा रहे हैं।



श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया श्रीलंका ने पहली पारी में 222 रन बनाए जहां फर्नांडो ने 35 चांदीमल ने 76 रन की शानदार पारी खेली। कुशल मेंडिस ने 21 रन की पारी खेली। ठीक्षणका ने 38 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए हसन अली ने 2 और याशिर शाह ने 2 विकेट हासिल किया।

बाबर आजम ने दिखाया क्लास

PAK vs SL: Babar Azam scored 119 runs in a flurry of records, 6 records broken, became No. 1 PAK captain
PC: ESPN

पाकिस्तान ने पहली पारी में अपने 7 विकेट 87 रन पर खो दिए थे इसके बाद बाबर आजम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार 119 रन की बेहतरीन पारी खेली, जहां उन्होंने 224 गेंद का सामना करते हुए 11 चौके और 2 छक्के जड़े।  वहीं यासिर शाह ने 18, हसन अली ने 17, रिजवान ने 19 रन की पारी खेल पाकिस्तान का स्कोर 218/10 पर पहुंचाया।

119 रन की पारी खेल बाबर आजम ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, टूटे 6 रिकॉर्ड



तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के कप्तानों द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतक की लिस्ट में बाबर आज़म पाकिस्तान के नंबर 1 कप्तान बन गए हैं । जहाँ बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में उन्होंने 9 शतक जड़ दिया है और सबसे कम पारी ली हैं । जिसके साथ ही उन्होंने इंजमाम के 9 शतक बतौर कप्तान के  रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है ।

पारी  प्लेयर ( कप्तान ) शतक 
70 बाबर आजम 9
131 इंजमाम-उल-हक 9
189 मिस्बाह-उल-हक 8
186 इमरान खान 6

 

2)एक टेस्ट पारी में 10वें विकेट के लिए पाकिस्तान की जोड़ी द्वारा सामना की गई सर्वाधिक गेंदें की बात की जाये तो बाबर आज़म और नसीम ने दूसरी सर्वाधिक गेंदों का सामना किया ।

257 गेंदें – दूसरी पारी में अरशद खान और वसीम अकरम बनाम सल 2000
185 गेंदें – बाबर आजम और नसीम शाह दूसरी पारी में बनाम श्रीलंका (2022)



3)अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में उच्चतम बल्लेबाजी औसत की लिस्ट में अब बाबर आज़म ने रुट को पछाड़ दिया है । जहाँ तीनों फॉर्मेट में बाबर ने 51.02 के औसत से बल्लेबाज़ी की है वहीँ विराट कोहली टॉप पर 53.64 की औसत से बल्लेबाज़ी की है ।

प्लेयर  औसत (10,000 रन )
विराट कोहली 53.64
बाबर आज़म 51.02
रुट 49.63
स्टीव स्मिथ 49.44

 

PAK vs SL: Babar Azam scored 119 runs in a flurry of records, 6 records broken, became No. 1 PAK captain
PC: ESPN

4) पाकिस्तान के खिलाड़ियों द्वारा 25 अंतरराष्ट्रीय शतक तक पहुंचने की सबसे तेज पारी

228 – बाबर आज़म
246 – अनवर

5) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबस कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंचे बाबर आज़म ।

206 – सर विव रिचर्ड्स
217 – हाशिम अमला
220 – ब्रायन लारस
222 – जो रूट
228 – बाबर आजम*



6) सबसे कम पारियों में 10 हजार रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज की सूचि में विराट को पछाड़कर बाबर आज़म अब टॉप पर आ चुके हैं ।

228 – बाबर आजम*
232 – विराट कोहली
243 – सुनील गावस्कर
248 – जावेद मियांदाद
253 – सौरव गांगुली

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here