वीडियो: जडेजा बने “सुपर मैन” हवा में छलांग लगाकर पकड़ा बटलर का अद्भुत कैच 

0
113
views
Jadeja became
PC: Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। जहाँ  टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया । भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का यह निर्णायक मैच है जहाँ भारत ने पहला मैच 10 विकेट तो दूसरा मैच इंग्लैंड ने 100 रन से जीतकर इस सीरीज को जीवित बनाकर रखा था । पहले बल्लेबाज़ी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 259 रन बनाये । जीत के लिए भारत को 260 रन की दरकार है । इंग्लैंड की ओर से कप्तान  बटलर ने सर्वाधिक 60 रन बनाये । भारत की ओर से हार्दिक ने 4 और चहल ने 3 विकेट चटकाए ।



सिराज ने एक ओवर में झटके दो विकेट

पारी के पहले ही ओवर में इंग्लैंड के जेसन रॉय ने  मोहम्मद शमी के ओवर में 3 चौके जड़ा और भारत को बैक फुट पर धेकेल दिया था । वहीँ मोहम्मद सिराज जिन्हे बुमराह की जगह टीम में जगह दी गई थी उन्होंने अपने पहले ही ओवर में  पहले जॉनी बेयरस्टो और जो रूट को 0 पर आउट कर दिया ।

जेसन रॉय और बेन स्टोक्स ने संभाली पारी



दो जल्दी विकेट गिरने के बाद जेसन रॉय और बेन स्टोक्स ने संभल कर खेला और 47 गेंद में 54 रन की पार्टनरशिप की इसके ठीक बाद  हार्दिक पंड्या ने जेसन रॉय को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाकर साझेदारी पर विराम लगाया । जहाँ उन्होंने 41 रन  की पारी खेली ।

पारी के 37 वीं ओवर में गिरे 2 विकेट

Jadeja became "Super Man" by leaping in the air and caught Butler's amazing catch

हार्दिक ने भारत की ओर से 37 वां ओवर फेका जहाँ उनके इस सफल ओवर में 2 विकेट गिरे । जहाँ बटलर 60 और लिविंग स्टोन 27 रन पर आउट हुए । बटलर   को  37 वे ओवर की आखिरी  गेंद पर हार्दिक ने जडेजा के हाथों कैच करवाया । जहाँ डीप स्क्वायर लेग पर जडेजा ने भागते हुए कैच को जबरदस्त तरीके से पूरा किया । गुड लेंथ गेंद पर करारा प्रहार करने के चक्कर में गेंद हवा में गई और जडेजा ने अद्भुत कैच पकड़ कर बटलर को चलता किया ।टीम इंडिया इंग्लैंड को इस मैच मैन मात दे देती है तो  8 साल बाद यह पहला मौका होगा जब विदेशी सरजमीं पर इंग्लैंड को हारने का गौरव प्राप्त करेगी ।



वीडियो 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here