“T20I में उमरान मलिक को सेलेक्ट नहीं करें, उन्हें टेस्ट क्रिकेट में तरासने की जरूरत”

0
91
views
Don't select Umran Malik in T20Is, he needs to be groomed in Test cricket
PC: BCCI/NDTV

पिछले 3 महीने में अगर भारत के एक तेज गेंदबाज़ की खूब चर्चा हो रही हैं वे हैं उमरान मलिक जिन्होंने आईपीएल 2022 में जबरदस्त सुर्खियां बटोरी। वहीँ आईपीएल के प्रदर्शन के दम पर उन्हें दक्षिण अफ़्रिएक के खिलाफ , आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ स्क्वाड में शामिल भी किया गया । लेकिन इस तेज गेंदबाज उमरान मलिक की परीक्षा इंग्लैंड ने तीसरे टी 20 मैच में ली । जहाँ जोस बटलर, डेविड मालन ने मलिक की जानकर कुटाई की ।



उमरान मलिक ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाकर उनका विकेट जरूर लिया लेकिन अपने 4 ओवर में उमरान ने  56 रन देकर उस मैच में सर्वाधिक रन लुटाने वाले प्लेयर भी बने । जहाँ केवल रफ़्तार बिना किसी स्विंग के बेदम दिखाई पड़ी ।

Don't select Umran Malik in T20Is, he needs to be groomed in Test cricket

वहीँ लाइन लेंथ में भी  तकलीफ देखने मिली । वहीँ अब यह तो साफ़ है की आने वाले दिनों में टीम इंडिया के साथ कोच  द्रविड़ उमरान मलिक को जल्दबाज़ी में तरजीह ना दें ।



हालाकिं टी 20 सीरीज में भारतीय टीम ने सीरीज को 2-1 से जीत दर्ज की । लेकिन आखिरी टी 20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से रौंदा था । इस मैच में उमरान ने कुल 56 रन खर्च किये थे । वहीँ आयरलैंड के खिलाफ मिले मौके में उन्होंने 42 रन लुटाये थे । इन सब कड़ियों के बीच भारत के पूर्व प्लेयर  मदन लाल ने अपनी निजी राय रखते हुए यह कहा की  उमरान को टेस्ट क्रिकेट में जगह देकर उनकी लाइन लेंथ के साथ स्विंग गेंदबाज़ी पर काम करने की दरकार है ।

स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान मदन लाल ने कहा की उमरान को टी 20 मैच में नहीं बल्कि टी टेस्ट क्रिकेट में उन्हें मौके देना चाहिए जहाँ उनके पास 10-15 ओवर करने का विकल्प सर्वदा बना रहे । जहाँ उन्हें स्विंग कैसे कराइ जाये ।



मदन लाल ने यह भी शब्दों में जोड़ते हुए कहा की उनके तरासा  जाना चाहिए । रफ़्तार तब तक कारगर नहीं  है जबतक आप विकेट नहीं लेते और गेंद स्विंग नहीं होती । यह बड़ी चीज हैं उमरान को सीखने की जो वे टेस्ट क्रिकेट में सीख सकते हैं । मदन लाल ने कहा की ” अगर मैं सिलेक्टर होता तो मैं उमरान मलिक को टी 20 स्क्वाड में जगह नहीं देता बल्कि क्रिकेट के सबसे लम्बे प्रारूप में खेलने की सलाह देता ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here