“आईपीएल के मैचों में आराम नहीं मांगते, तो फिर भारत के मैचों में आराम की आखिर क्यों है आवश्यकता?”

0
120
views
PC: BCCI

हाल में उठे भारतीय सीनियर प्लेयर्स को आराम देने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । इस पर भारत के पूर्व प्लेयर सुनील गावस्कर का निजी बयान इस सन्दर्भ को लेकर सामने आया है । जहाँ उनके अनुसार प्लेयर्स खासकर जो भारत के स्टार प्लेयर्स हैं उनके आराम को लेकर गावस्कर ने सवाल खड़े कर दिए हैं ।



हाल में ही भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज से होने वाले दौरे में भारत के स्टार प्लेयर्स की गैरमौजूदगी से खफा लग रहे हैं ।  जहाँ  भारत के नियमित कप्तान  रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह, स्टार प्लेयर  विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत जैसे दिग्गजों को  वेस्टइंडीज के विरूद्ध एकदिवसीय श्रृंखला से दूर रखने के बाद गावस्कर का बयान सामने आ रहा है ।

सूत्रों के हवाले से ये भी खबर चर्चा में है की भारत के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने खुद को वेस्टइंडीज दौरे से आराम देने की बात कही थी । हालाँकि इसकी आधिकारिक पुस्टि नहीं हुई है ।



गावस्कर ने कहा की भारत के स्टार प्लेयर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सामने आराम देने के लिए कहना और आईपीएल के मैचों में कोई भी आराम ना लेना समझ से परे है । आप आईपीएल में एक भी मैच में छुट्टी नहीं लेते लेकिन भारत के लिए खेलने वाले मैचों में छुट्टी लेने की सोचते हैं ।

आईपीएल के दौरान प्लेयर बिना आराम लिए  दो महीने तक मैच खेलता है  तो आखिर किस वजह से भारत के लिए खेलते वक़्त आराम की बात होती है? गावस्कर ने कहा की “निजी तौर पर मैं इसके खिलाफ हूँ” । आपको भारत के लिए खेलना होगा और यह आपकी प्राथमिक होनी चाहिए ।



गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड के प्लेयर्स के हित मैं बनाये गए  ‘आराम नीति’ में संसोधन करने की जरूरत है । गावस्कर के अनुसार स्टार प्लेयर को  किस श्रृंखला में वे खेलना चाहते हैं और भाग लेना चाहते हैं उन्हें इसका निर्णय करने देना चाहिए या नहीं तो उनके कॉन्ट्रैक्ट में संसोधन करना चाहिए ।

गावस्कर ने यह प्लेयर्स के वेतन अनुबंध पर भी सवाल उठाया और कहा की भरत में  ग्रेड ए क्रिकेटरों को मोती धन राशि दी जाती है। गावस्कर ने कहा की ” किसी भी कंपनी के सीईओ या मैनेजिंग डायरेक्टर को  इतनी छुट्टियां मिलती हैं ? प्लेयर्स को अगर और प्रोफेशनल बनाना है तो संसोधन की दरकार जरूरी है । गावस्कर ने यह भी कहा की वे हैरान हैं की कोई ये कैसे कह सकता है की मैं देश के लिए नहीं खेलना चाहता । हालाँकि ये राय और निजी समझ के अनुसार दी गई दलीलें हैं ,जहाँ हिंदुस्तान टाइम्स में छपे खबर के अनुसार गावस्कर ने इसपर तीखे प्रहार किये हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here