जहां कल भारत और इंग्लैंड के बीच सूर्यकुमार ने अपना जौहर दिखाया वहीं दूसरी ओर एक और मैच में रोमांच की हद पार हो गई। जहां इतिहास रचा गया ।न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच हुए शुरू हुए वनडे सीरीज का पहला ही मुकाबला इतिहास के पन्नों में कैद हो गया। जहां वनडे क्रिकेट में फटाफट क्रिकेट किस तरह घर बनना चुका है वो इस मैच में देखने मिला। जहां केवल 1 विकेट शेष रहने के बाबजूद ब्रेसवेल ने यंग की आखिरी ओवर में रनों की बारिश ने आयरलैंड के जीता हुआ मैच अपनी ओर खींच लिया।
डबलिन के मैदान पर आयरलैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला मैच खेला गया। जहां इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने आखिरी ओवर में 1 विकेट से जीत लिया है। जहां एक समय आयरलैंड की टीम न्यूजीलैंड को परस्त करने के बेहद करीब थी लेकिन आखिरी ओवर में चौके और छक्के की बारिश ने मैच का रुख न्यूज़ीलैंड की ओर मोड़ दिया ।
न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले आयरलैंड की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जहां आयरलैंड के टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 50 ओवर में हैरी टैक्टर की 113 रनों की पारी की बदौलत 300/9 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने अपने 6 विकेट 153 रन पर खो दिए। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 127 रन 82 गेंद में ठोककर मैच को आखिरी ओवर की एक गेंद शेष रहते न्यूज़ीलैंड के नाम कर एतिहासिक जीत दर्ज कर ली।
आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में न्यूज़ीलैंड की टीम को जीत के लिए 20 रनों की दरकार थी और केवल 1 विकेट शेष था। जहां सारा दवाब न्यूज़ीलैंड के खेमें में था।

19.1 गेंद : आयरलैंड की ओर से यंग को कप्तान ने गेंद सौंपी । जहां पहली ही गेंद पर स्ट्राइक पर खड़े सेट बल्लेबाज ब्रेसवेल ने लेग साइड की दिशा में फ्लिक शॉट खेलकर चौका अर्जित किया । जहां आयरलैंड के स्क्वायर लेग और फाइन लेग के फील्डर 30 गज के दायरे में थे।
19.2 गेंद: दूसरी गेंद को भी ब्रेसवेल ने फाइन लेग और स्क्वायर लेग के फील्डर के बीच से मारकर लेग साइड पर चौका बटोरा। अब आयरलैंड के खेमें में दवाब देखा जाने लगा। केवल एक विकेट आयरलैंड को चाहिए थी।
19.3 गेंद: तीसरी गेंद पर न्यूज़ीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज ब्रेसवेल ने डीप मिड विकेट पर छक्का जड़ दिया। जहां आखिरी तीन गेंद में न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए अब 6 रन की दरकार थी।
19.4 गेंद पर ब्रेसवेल ने मीड विकेट पर चौका जड़ दिया। जहां अब केवल 2 गेंद पर 2 रन की दरकार थी।
19.5 गेंद पर ब्रेसवेल ने लॉन्ग ऑन की और हवाई शॉट खेलकर छक्का अर्जित कर न्यूज़ीलैंड के नाम मैच को कर दिया।
मैन ऑफ़ द मैच
माइकल ब्रेसवेल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गाया जहां उन्होंने शतकीय पारी के साथ मैच जिताऊ पारी खेल सबको अचंभित किया। इस जीत के बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज में 1/0 से बढ़त हासिल कर ली है।
वीडियो
ICYMI, Michael Bracewell smashed 4,4,6,4,6 with NZ needing 20 to win in the last over and one wicket left.#IREvNZpic.twitter.com/k8VuZ7Nuot
— CricXtasy (@CricXtasy) July 11, 2022







