India vs Australia, 1st Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला विधर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर में खेला जा रहा है । जहाँ इस मैच में रवि शास्त्री ने सूर्यकुमार यादव और केएस भरत को टेस्ट कैप दी । पंत की गैरमौजूदगी में भरत ने निरशा नहीं किया जहाँ डीआरएस को लेकर रोहित को दिए गए परामर्श की बात की जाये या जडेजा की गेंद पर चीते से फुर्ती से मार्नस लाबुशेन को स्टंप करने को देखा जाये भरत ने ग़दर मचा दिया । हालाकिं इससे ठीक पहले मार्नस लाबुशेन ने विकेटकीपर भरत पर शब्दों के बाण चलाये थे , जिसका तुरंत जवाब अपने तेज तर्रार स्टंपिंग से देकर किया । जिसके बाद मुँह बंद किये मार्नस लाबुशेन चलते बने । शब्दों की लड़ाई में पलड़ा भरत ने जीता । आगे खबर विस्तार से ।
जडेजा की गेंद पर भरत की अद्भुत स्टंपिंग
नागपुर के मैदान पर रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से धमाल मचा दिया । जहाँ उन्होंने 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को बैकफुट पर ला खड़ा किया है ।जहां उन्होंने मार्नस लाबुशेन को 49 पर आउट किया, वहीँ मैथ्यू रेनशॉ का विकेट लेने के बाद भी नहीं थमे और 42 वे ओवर की आखिरी गेंद पर स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर भारत को सबसे बड़ी सफलता हाथ दिलाई । वहीँ ठीक बाद टॉड मर्फी को 0 रन पर चलता किया । पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी 31 रन के स्कोर पर जडेजा ने आउट कर पांच विकेट हासिल किया ।
भरत ने किया अद्भुत स्टंपिंग

मार्नस लाबुशेन 49 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए थे जहाँ उनका विकेट गिरना भारत के लिए बेहद जरूरी थी । वहीँ जडेजा के 36 वे ओवर में मार्नस लाबुशेन और विकेतककेपर भरत के बीच शब्दों का अदान प्रदान हुआ । जहाँ इसके ठीक बाद 36 वे ओवर की आखिरी गेंद पर ऑफ विकेट पर गेंद डाली जहाँ ड्राइव करने के चक्कर में मार्नस लाबुशेन का पीछा पाँव क्रिच से आगे निकला और भरत ने बिना किसी गलती के बेहद फुर्ती के साथ विकेट से बेल्स को अलग कर दिया ।
जहाँ मार्नस लाबुशेन और भरत के बीच वाद विवाद में जीत भरत की हुई । जहाँ उन्होंने अपनी फुर्ती से ना केवल मार्नस लाबुशेन को चलता किया बल्कि उन्होंने ऋषभ पंत की कमी भी खेलने नहीं दी ।
मार्नस लाबुशेन ने 123 गेंद पर 8 चौके की मदद से 49 रन की पारी खेली । जान केवल एक रन से वे अर्धशतक से चूक गए । वहीँ जडेजा ने टीम इंडिया में जबरदस्त वापसी की है ।
वीडियो
Remember the Name SIR @imjadeja
Picked a Brilliant Fifer in his comeback game 👏
Enjoy fifer test no 1 bowler #INDvsAUS #INDvAUS #Jadeja #RohitSharma𓃵 #BorderGavaskarTrophy pic.twitter.com/zcKrN83EKm
— 𝙰𝚊𝚢𝚞 ♡̷̷ (@AayuIsHere) February 9, 2023







