वीडियो: जडेजा की मिस्ट्री स्पिन पर बोल्ड हुए स्टीव स्मिथ, डिफेंस तोड़ती हुई गेंद ले उड़ी गिल्लियां, उड़ा गए स्मिथ के होश

0
50
views
Steve Smith bowled on Jadeja's mystery spin
PC: TWITTER

India vs Australia, 1st Test: विधर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम नागपुर के मैदान पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है ।जहां इन दो दिग्गजों के बीच मुकाबला देखने लगभग पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के बल्लेबाजों से रविंद्र जडेजा कठिन सवाल अपनी गेंदबाजी द्वारा पूछते नजर आ रहें हैं। जहां पहले तेज गेंदबाजों ने वार्नर और ख्वाजा को 2 रन oar पविलियन का रास्ता दिखाया तो ।याकेबाद जडेजा जो की 5 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर रह हैं उन्होंने अपनी जबरदस्त फिरकी पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को जबरदस्त नचा दिया है। जहां खबर लिखे जाने तक जडेजा ने 4 विकेट हासिल कर लिए हैं। वहीं सबसे बड़ी मछली उन्होंने स्टीव स्मिथ के रूप में फसाई। जहां लगातार बच रहे स्टीव स्मिथ का शिकार जडेजा ने किया।

जडेजा ने गेंद से उगला आग

रविंद्र जडेजा ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर धकेल दिया है। जहां उन्होंने 4 विकेट हासिल कर लिए हैं ।ऑस्ट्रेलिया को 84 के स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने तीसरा झटका  मार्नस लाबुशेन के रूप में दिया । 49 रन के स्कोर पर जडेजा ने उन्हें  विकेट के पीछे केएस भरत की शानदार स्टम्पिंग का शिकार बनाया ।

वहीँ जडेजा ने अपनी अगली ही गेंद पर एक और विकेट हासिल कर सनसनी मचा दी । जहाँ  मैथ्यू रेनशॉ को जडेजा ने पहली गेंद पर ही पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद जडेजाने स्मिथ को बोल्ड कर सबसे बड़का झटका ऑस्ट्रेलिया को दिया ।

जडेजा ने किया स्मिथ को क्लीन बोल्ड

Steve Smith bowled on Jadeja's mystery spin
PC: TWITTER

भाग्य का साथ लेकर स्मिथ आगे बढ़ रहे थे जहाँ 6 के स्कोर पर विराट ने उनका कैच अक्षर के ओवर में छोड़ा था । वहीँ जडेजा जब 37 के स्कोर पर थे तो जडेजा की सीधी पड़ी गेंद की लेंथ को पढ़ने में स्मिथ से चूक हुई और स्मिथ के डिफेंस को भेदकर गेंद बेल्स को ले उड़ी।

42 वे ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ जडेजा की गेंद पर पूरी तरह चमका खा बैठे जहाँ जब तक स्मिथ अपना बल्ला गेंद की दिशा में लगते गेंद बेल्स को लेकर निकल गई । इसके बाद स्मिथ को समझ में नहीं आया की किस तरह वे आउट हुए । कभी वे पिच और कभी विकेट को देखते नज़र आये ।



वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here