वीडियो: चेतेश्वर पुजारा के दोहरे शतक से टुटा 108 साल का पुराना यह रिकॉर्ड, बने ऐसे पहले खिलाड़ी

0
153
views
Video: This 108-year-old record was broken by Cheteshwar Pujara's double century, became the first such player
PC: Twitter

भारतीय टीम के मौजूदा समय के दीवार कहे जाने चेतेश्वर पुजारा ने हाल में ही इंग्लैंड के लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया है . जहाँ पुजारा बतौर कप्तान ससेक्स टीम की कमान संभाले हुए हैं । गौरतलब है की टीम के नियमित कप्तान टॉम हेन्स के चोटिल होने के वजह से पुजरा को टीम की कमान सौंपी गई थी चेतेश्वर पुजारा ने जहां प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 16वां दोहरा शतक बनाकर इतिहास रचा ।



जहाँ बतौर कप्तान पुजारा ने कमाल करते हुए  231 रन की पारी खेल कर  मिडिलसेक्स के खिलाफ काउंटी क्रिकेट में पहली पारी का स्कोर 523 रन पहुंचने में मदद की और 108 साल बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे , जिसकी जानकारी आगे दी गई है ।

आपको बता दें की यह सीजन पुजारा के लिए यादगार सीजन की तरह बीत रहा है जहाँ काउंटी क्रिकेट के जारी इस सीजन में पुजारा में तीसरी बार दोहरा शतक जड़ दिया है । वहीँ 108 साल के बाद ससेक्स के इतिहास में इस काउंटी की ओर से एक सीजन में तीन दफा दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड  भारत के दीवार पुजारा के नाम हो चूका है ।

Video: This 108-year-old record was broken by Cheteshwar Pujara's double century, became the first such player
PC: cheteshwar pujara/ twitter

अपने खोये फॉर्म को सुधारने गए पुजारा ने ससेक्स को ज्वाइन किया था ओर खेलते हुए इस मौजूदा  सीजन में पुजारा ने 7 मैचों में 950+ रन जड़ चुके हैं और दूसरी पारी में उम्मीद हैं की पुजारा 1000 का आंकड़ा पार कर लेंगे। टॉम हेन्स की जगह बतौर कप्तान पुजारा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और एक छोर संभाले रखा ।

दोहरे शतक से पूरा हुआ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 18000+ रन



इस सौं में चेतेश्वर पुजारा ने इस सीजन कुल 7 काउंटी मैचों में दोहरे शतक की हैट्रिक भी बना ली है । जहाँ उन्होंने  201 और 203 रन के साथ अब  हैं।  मिडलसेक्स के विरूद्ध  403 गेंदों का सामना करते हुए 21 चौके और 3 छक्के की बदौलत 231 रन बनाये । इसके साथ ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पुजारा ने 18024 रन पुरे कर लिए हैं ।

पटौदी कप में खास नहीं रहा था प्रदर्शन

काउंटी क्रिकेट में पुजारा टेस्ट क्रिकेट में अपने प्रदर्शन को और पैना करने लिए गए हैं । हालाकिं पटौदी कप के आखिरी और निर्णायक मैच में चेतेश्वर पुजारा से जिस पारी की उम्मीद की जा रही थी वैसी नहीं आयी । पहली पारी में 13 रन और दूसरी पारी में 66 रन बनाए थे वहीँ इसके बाद उन्होंने फिर से टीम ससेक्स से जुड़ गए हैं ।

पुजारा ने ससेक्स के लिए खेलते हुए डर्बीशायर के विरूद्ध  दोहरा शतक जड़ा था वहीँ इसके थेकक बाद  पुजारा ने  वोस्टरशायर के खिलाफ शतक के साथ  डरहम के विरूद्ध   मई में उन्होंने मिडलसेक्स के खिलाफ नाबाद 170 रन बनाए, जिससे उन्हें श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए बाहर किए जाने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली।



वीडियो

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here