इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की । इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी निर्णायक मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारत के सामने 260 रनों दिया । जिसका पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की । वहीँ एक समय भारत ने अपने 3 टॉप आर्डर बल्लेबाज़ 35 के स्कोर पर आउट हो गए थे । इसके बाद संकटमोचक बने ऋषभ पंत ने नाबाद 125 रनों की पारी खेली। हार्दिक पांड्या और पंत क बीच 133 रनों की साझेदारी ने भारत की जीत की राह पक्की कर दी ।
वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत द्वारा लगाया गए इस यादगार पारी के बाद फैंस और तमाम क्रिकेटर्स ने भी ऋषभ पंत के मुरीद जो गए हैं । इसकी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी युवा विकेटकीपर के प्रदर्शन की तारीफ की है।

शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ” भाई जान ये बड़ा दिलेर प्लेयर है, उसके पास पुल कट शॉट है , इसके पास पुल शॉट है, रिवर्स स्वीप ये मार लेता है , बैठ के स्वीप ये लड़का मार लेता है और डरता नहीं है, क्या बात है इसकी, ऑस्ट्रेलिया में जीताया था इसने अब अकेले दम पर भारत को जीत दिला दी । ये बहुत मरता है भाई इसका नाम रोइशाब फेंटा होना चाहिए ।
हालांकि, वे ( ऋषभ पंत ) थोड़ा ओवर वेट हैं उन्हें अपने सेहत का ख्याल रखना चाहिए । हिंदुस्तान की मार्किट काफी बड़ी है, गुड लुकिंग आदमी हैं , अपना ख्याल रखें , अपने आपको जरा स्मार्ट करें , मॉडल के रूप में सामने आये, अच्छी शकल के मालिक हैं आये और छा जाये। मार्किट आपकी है ।
“अरबों रुपये बनाये और खुद पर फोकस करें हिंदुस्तान में जो स्टार बनता है वो बहुत बड़ा स्टार बनता है, अपनी फिज़िक को ठीक करें और आपके पास प्रतिभा है और आने वाले वक़्त में ये काफी टीमों के लिए मुसीबत बनेगें । उनके पास हर एक शॉट है जहाँ वे एक समय के बाद तेज कर देते हैं खेल, एक ओवर में पांच चौके सभी क्रिकेट के प्रॉपर शॉट थे ।”
” ऋषभ को अब वे खुद रोक सकते हैं उनको और कोई भी नहीं रोक सकता है । अपनी शारीरिक फिटनेस ठीक करे और मार्किट में छा जाये । इंग्लैंड में केलि गई इनिंग के बाद वे सुपर स्टार गिने जायेगें ।”







