IRE vs AFG: आयरलैंड ने अफगानिस्तान को पहले T20 में 7 विकेट से रौंदा, राशीद खान रहे फीके, इसे मिला मैन ऑफ़ द मैच

0
76
views
Ireland vs Afghanistan, 1st T20I

(Ireland vs Afghanistan, 1st T20I) आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच पहला टी 20 मैच बेलफ़ास्ट में खेला गया ।जहाँ मेजबान टीम आयरलैंड ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।  अफगानिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में  उस्मान घानी (59 रन) के शानदार अर्धशतक  और जादरान के तूफानी 29 रन के दम पर अफगानिस्तान ने 168/7 का स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम ने भी जबरदस्त बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया ।

आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने गजब की बल्लेबाज़ी दिखाया। जहाँ अफगानिस्तान के दिग्गजों को आयरलैंड की टीम ने फीका कर दिया और मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया । आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 51, लोर्कन टकर ने 50 रन , हैरी टेक्टर ने (25) और जॉर्ज डॉकरेल ने 10 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब ,नबी और नवीन को 1-1 सफलता हाथ लगी ।

अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी

Ireland vs Afghanistan, 1st T20I
PC: Afganistan cricket /Twitter

अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी की बात की जाये तो सलामी बल्लेबाज़ उस्मान घानी ने 42 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से शानदार 59 रन बनाये । गुरबाज ने 22 गेंद में 5 चौके की मदद से 26 रन की पारी खेली । बल्लेबाज़ों के लिए पिच बेहद अनुकूल थी । लगातार 14 और 15 वे ओवर में अफगानिस्तान के 2 विकेट जल्दी गिरने से मोमेंटम आयरलैंड की तरफ गया । अंत में जादरान ने 18 गेंद में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 168 रन तक पहुंचाया ।

आयरलैंड की गेंदबाज़ी

आयरलैंड की ओर से बेर्री ने सर्वाधिक 3 विकेट 34 रन देकर लिए । जॉर्ज डॉकरेल को 2 और जोशुआ लिटिल को एक सफलता  हाथ लगी ।

एंडी बलबर्नी ने खेली कप्तानी पारी

Ireland vs Afghanistan, 1st T20I
PC: Twitter

आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबर्नी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 38 गेंद में 51 रन की पारी खेली जहाँ उन्होंने 5 चौका और 1 छक्का लगाया । वहीँ विकेटकीपर बल्लेबाज़ लोर्कन टकर ने 32 गेंद में 50 रन बनाये जहाँ उन्होंने 6 चौका और 1 छक्का जड़ा । इसके बाद आये हैरी टेक्टर ने भी आने के साथ अफगानी गेंदबाज़ों पर कड़ा प्रहार करते हुए 1 चका और 1 छक्के की मदद से 25 रन बना दिया ।

रशीद खान पड़े फीके

आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने ठीक ढंग से होम वर्क किया था । जहाँ राशीद खान की गेंद पर किसी भी आयरलैंड के बल्लेबाज़ों ने रिस्क नहीं लिया । जहाँ राशीद खान ने 4 ओवर में 25 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला । वहीँ ओमरज़ाई और नवीन को आयरलैंड के प्लेयर ने रिमांड पर लिया और दोनों के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की जहाँ नवीन ने 3.5 ओवर में 35 रन तो ओमरज़ाई ने 2 ओवर में 25 रन लुटाये ।

आयरलैंड के कप्तान बने मैन ऑफ द मैच

Ireland vs Afghanistan, 1st T20I
PC: Ireland Cricket/Twitter

एंडी बलबर्नी को मैन ऑफ़ द मैच के ख़िताब से नवाज़ा गया । जहाँ उन्होंने 51 रन की पारी 38 गेंद में खेला ।

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here