दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला गया। भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया ।पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शानदार बल्लेबाज़ श्रेयस ने जबरदस्त पारी खेली। जहां 37 गेंद में उन्होंने 50 रन की पारी खेल अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है।
श्रेयस ने पिछले 5 पारियों में जड़ा चौथा अर्धशतक

पिछली पांच वनडे पारियों की बात की जाए तो वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 111 गेंदों पर 80 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 57 गेंदों पर 54 रन बनाए थे ।वेस्टइडीज के खिलाफ ही उन्होंने 71 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली थी फिर से वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 34 गेंदों पर 44 रन बनाए थे। वहीं आज उन्होंने 50 रन की पारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली।
श्रेयस अय्यर ने खेले गए 37 गेंदों पर 50 रन बनाए उन्होंने 8 चौके जड़े।
साल 2022 में सर्वाधिक प्लस 50 प्लस स्कोर करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची
साल 2022 में सर्वाधिक 50 से अधिक रन बनाने वाले प्लेयर की सूची में शीर्ष पर पहले स्थान पर आ गए हैं ।जहां उन्होंने 10 बार साल 2022 में 50 से अधिक का स्कोर अपने नाम किया है । 9 बार के साथ इस साल ऋषभ पंत 50 से अधिक आंकड़ा पार कर चुके हैं ।तीसरे स्थान पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव है जिन्होंने 8 बार 50 से अधिक का स्कोर साल 2022 में पूरे किए हैं।
साल 2022 में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे प्लेयर बने श्रेयस
श्रेयस ने साल 2022 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है ।जहां इस वर्ष 1000 रन पार करने वाले सूची में पहले स्थान पर पंत है वहीं दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार यादव व तीसरे स्थान पर श्रेयस आ चुके हैं। जहां पंत 1187 रन के साथ टॉप पर हैं। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 1092 और श्रेयस ने 1005 रन बनाए चुके हैं।
#SikharDhawan-19 innings)#ViratKohli𓃵 – (15 innings)#KLRahul – (14 innings)#Iyer – (17 innings)#RohitSharma𓃵 – (18 innings)#Indiancricket pic.twitter.com/IprTNPB4uS
— KL Siku Kumar (@KL_Siku_Kumar) October 6, 2022







