भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रृंखला का पहला मुकाबला लखनऊ के कारण स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बारिश से बाधित इस मैच को 40/40 ओवर का किया गया .वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाए। जा एक बार फिर डेविड मिलर ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और 63 गेंदों पर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और अपना अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 18 अर्धशतक भी पूरा किया।
वहीं क्लाससेन ने 74 रनों की पारी खेल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना चौथा अर्धशतक जड़ा। वह इस मैच में डेब्यू कर रहे रवि बिश्नोई की जहां गेंदबाजी में जमकर धुनाई हुई तो दूसरी ओर ऋतुराज ने काफी धीमी पारी खेली इसके बाद फैंस को गुस्सा सोशल मीडिया पर देखा गया।
डेविड मिलर और क्लासेन के बीच शानदार शतकीय साझेदारी

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने एक समय में 110 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे वही पांचवें विकेट के लिए क्लास है और डेविड मिलर के बीच 111 गेंदों पर 139 रनों की ताबड़तोड़ पार्टनरशिप हुई।
कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 8 ओवर में 35 रन देकर दो सफलता अर्जित की तो दूसरी और कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 39 रन देकर एक सफलता अर्जित की वही इस मैच में रवि बिश्नोई जो कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपना डेब्यू कर रहे थे उन्होंने 8 ओवर में 69 रन लुटाया है और एक विकेट लिया।
ऋतुराज गायकवाड ने वनडे को बनाया टेस्ट

शिखर धवन के 4 रन और शुभमन गिल ने 3 रन पर आउट होने के उपरांत उतरे ऋतुराज गायकवाड ने 42 गेंदों का सामना करते हुए अपने डेब्यू में एक चौके की मदद से 19 रन बनाए ।जहां उनका स्ट्राइक रेट 45 का रहा।इसके बाद फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर जमकर फूटा। हालाकि इस मैदान पर गेंद रुक कर आ रही है लेकिन जिस दवाब में ऋतुराज दिखे वह साफ झलका। आलम यह रहा कीं रन गति को तेज करने के चक्कर में वह तबरेज शम्सी की गेंद पढ़ नहीं पाए और क्विंटन डी कॉक ने विकेट के पीछे उन्हें स्टंप आउट किया।
सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर पेन से लिखा ऋतुराज जी आपका एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच का डेब्यू है या टेस्ट का डेब्यू।
It’s your ODI debut not your Test debut Ruturaj 😓😅 #RuturajGaikwad #BCCI #INDvSA #ODI #Series #CricketTwitter #Cricket
— Abhijeet Desai (@ADesai0823) October 6, 2022
एक लाइन में लिखा कि कुछ रन भी बना लो
Excellent debut match by #RuturajGaikwad 19(42)🫢🫢🫢 @TukTuk_Academy will be very delighted today for its new recruitment 😃
— Malaya Always Cool🇮🇳 (@DrMalayaKant) October 6, 2022
टुकटुक किंग आर बैक
भाई, ऐसा नहीं है कि 139 करोड़ के देश में आपसे बेहतर क्रिकेटर नहीं हैं। लेकिन जब मौका मिले, तो उसको पूरी आत्मा से निभाईये। क्रिकेट आपके लिए सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं है! सुना है आपने अभी पुणे में 8 करोड़ का घर खरीदा है!! #RuturajGaikwad
— 𝖵𝗂𝗄𝖺𝗌 𝖩 𝖲𝗁𝗋𝗂𝗏𝖺𝗌𝗍𝖺𝗏 (@VikasJShri) October 6, 2022
19 Run 42 boll #RuturajGaikwad test khelne aaya the 🫣😡 #IndvsSAodi
— Mohammad Shoeb Khan (@MohammadShoebK3) October 6, 2022
Tukraj ? 🙄
Anyone telling him he’s playing odi match not a Test #RuturajGaikwad #indvsa #Indiancricketteam
— Harry𓃵 (@Harry_2024) October 6, 2022







