भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच की श्रृंखला का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बारिश से बाधित मैच में 40 ओवर में 249 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 40 ओवर में 250 रनों की दरकार है। मैं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभम गिल 3 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लिया है जहां अब वह भारत की ओर से सबसे तेज 500 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले प्लेयर बन चुके हैं आगे खबर विस्तार से।
दक्षिण अफ्रीका की मिलर और क्लेसेन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 4 विकेट 110 रनों पर गंवा दिए थे ।वही डेविड मिलर ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 75 रन की पारी खेली और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 18 अर्धशतक पूरा किया वहीं दूसरी ओर क्लाससेन ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और दो छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। वहीं भारतीय
शार्दुल और कुलदीप ने की धारदार गेंदबाजी

भारत की ओर से शार्दुल ठाकुर ने 8 ओवर में 35 रन देकर दो सफलता अर्जित की तो दूसरी और कुलदीप यादव ने 8 ओवर में 39 रन देकर एक विकेट चटकाया।
शुभमन गिल ने रचा इतिहास

हाल में ही इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट में शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वंडे मैच में खास नहीं कर पाए और 3 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर बोल्ड हुए लेकिन इन 3 रनों की पारी में भी उन्होंने इतिहास रच दिया है।
भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 500 रन बनाने वाले प्लेयर बनने Shubhman Gill
भारत की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 500 रन पूरे करने वाले प्लेयर ओं की सूची में शुभमन गिल टॉप पर आ चुके हैं।जहां गिल ने महज 10 पारियों में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ओर से 500 रन पूरे किए थे। दूसरे पायदान पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं जिन्होने 11 पारियों में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपने 500 रन पूरे किए थे। तीसरे स्थान शिखर धवन हैं जिन्होने 13 पारियों में यह कारनामा किया था। वहीं संयुक्त रूप से केदार यादव और श्रेयस ने 13/13 पारियों में वंडे में 500 रन पूरे किए थे।







