IRE vs AFG: जीत के बाद कप्तान बलबर्नी ने कहा ” अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज़ी को हमने फेल कर दिया”

0
98
views
IRE vs AFG: After the win, Captain Balbirnie said,

(Ireland vs Afghanistan, 1st T20I) अफगानिस्तान के आयरलैंड दौरा के पहले मुकाबले में आयरलैंड की टीम ने मेहमान टीम को जबरदस्त तरीके से 7 विकेट से रौंद दिया है । जहाँ आज बेलफ़ास्ट में खेले गए मैच में आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान टीम पर हावी रहीं । अफगानिस्तान के कप्तान नबी ने टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में  अफगानिस्तान के खिलाफ 168/7 का स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम ने भी आतिशी  बल्लेबाज़ी की और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बनाकर मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है ।

IRE vs AFG: After the win, Captain Balbirnie said, "We have failed Afghanistan's spin bowling"
PC: Twitter

मेजबान आयरलैंड की टीम के बल्लेबाजों ने गजब की बल्लेबाज़ी की जहाँ साझेदारी निभाई । जहाँ अफगानिस्तान के दिग्गजों प्लेयर्स पर आयरलैंड की टीम ने जमकर रन लुटे। आयरलैंड के कप्तान एंडी बलबिर्नी ने 51, लोर्कन टकर ने 50 रन , हैरी टेक्टर ने (25) और जॉर्ज डॉकरेल ने 10 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब ,नबी और नवीन को 1-1 सफलता हाथ लगी । इस जीत के साथ आयरलैंड की टीम 1-0 से बढ़त हासिल कर चुकी है ।

प्रेजेंटेशन के दौरान कप्तान एंडी बलबर्नी का बयान

IRE vs AFG: After the win, Captain Balbirnie said, "We have failed Afghanistan's spin bowling"
PC: Twitter

जीत के बाद एंडी बलबर्नी ने कहा की ” हमेशा रन बनाने के साथ उनमें मिली जीत काफी मायने रखती है ।  हम कुछ महान टीमों के खिलाफ बेहद नजदी मैच को हारे थे इसलिए आगे हमें अच्छा करते रहना है । मुझे लगा कि हमने काफी अच्छी गेंदबाजी की और शानदार तरीके से लख्य का पीछा कर उसे पूरा किया । लोर्कन टकर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की ।  स्पिन के खतरे को देखते हुए कॅल्क्युलेटेड रिस्क टीम ने लिया । गेंदबाजी के अधिक  विकल्प होना टीम के लिए अच्छी बात है जहाँ हमारे गेंदबाजों ने योजना के मुताबिक गेंदबाजी की।

आयरलैंड की टीम ने अफगानिस्तान के गेंदबाज़ी यूनिट पर करारा प्रहार किया जहाँ स्पिन के खिलाफ रक्षात्मक रणनीति के साथ तेज गेंदबाज़ों पर प्रहार की नीति ने काफी काम कर दिया ।

आयरलैंड की टीम

पॉल स्टर्लिंग, एंड्रयू बालबर्नी (c), लोर्कन टकर (wk), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here