वीडियो: एक ही ओवर में अश्विन ने स्टीव स्मिथ-लबूशेन को किया चलता, मचाई तबाही, 3 गेंद में हो गया कांड

0
46
views
Ashwin dismissed Steve Smith-Labushen in a single over, wreaked havoc

India vs Australia, 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया गया है ।जहां पहला भारत ने जीतकर भारत ने सीरीज में 1/0 की बढ़त हासिल कर ली है। वहीं दूसरे मैच को भारत जीतकर टेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन के स्पिन ने कहर बरपा दिया है ।जहां अश्विन ने लंच से ठीक पहले अपने एक ही ओवर में तीन गेंद में स्टीव स्मिथ और लाबूशेन को आउट कर तहलका मचा दिया। जहां विश्व के टेस्ट के नंबर 1 और नंबर 2 बल्लेनाजों को अश्विन ने चलता कर ऑस्ट्रेलिया खेमें में हलचल बढ़ा दी। आगे खबर विस्तार से ।

अश्विन ने स्टीव स्मिथ और लबूशेन के उड़ाए होश

स्पिन के बादशाह अश्विन की फिरकी के सामने स्टीव स्मिथ और लबूशेन बौने नजर आए। जहां हरकत करती गेंद कब दोनों के विकेट ले उड़ी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की लाबूशेन मैदान से बाहर गए ही थे की स्टीव स्मिथ भी उनके पीछे पीछे चल दिया। जहां 23 वें ओवर में अश्विन की गेंद ने आग उगला।

अश्विन की गेंद ने उगला आग

अश्विन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए खबर लिखे जाने तक तीन बड़े विकेट हासिल किए। जहां लबूशेंन को 18 रन वहीं स्मिथ को 0 रन पर आउट कर सनसनी मचा दी। जहां 3 गेंद के अंतराल पर 2 विकेट गिरे।



23 वें ओवर में गिरे लगातार 2 विकेट

Ashwin dismissed Steve Smith-Labushen in a single over, wreaked havoc
pc: bcci

23 वें ओवर की चौथी गेंद पर लाबूशेन चकमा खा बैठे और गेंद सीधी उनके पैड से लाकर स्लिप में विराट के हाथों में गई हालाकि अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया लेकिन रोहित शर्मा ने डीआरएस की अपील की जहां गेंद सीधी स्टंप्स को हिट करती नज़र आई।

वहीं 23 वे ओवर की आखिरी गेंद पर अश्विन ने स्टीव स्मिथ को कैरम गेंद पर चकमा दिया जहां गेंद कब स्टीव स्मिथ की डिफेंस को भेदती हुई विकेटकीपर भरत के हाथों में गई उसका कोई भी आभास स्मिथ को नहीं हुआ। जहां आउट होने के बाद वे पिच तो कभी अश्विन को देखते नजर आए।




वीडियो

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here