IND vs SA: ”मैन ऑफ़ द मैच” मिलने के बाद लोकेश राहुल ने कहा मैं नहीं सूर्यकुमार थे इसके असल हकदार, जीत लिए लाखों दिल

0
121
views
IND vs SA: After getting
PC: BCCI

India vs South Africa, 2nd T20I:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया जहां हाई स्कोरिंग मुकाबले में भारतीय टीम ने जबरदस्त 16 रनों से जीत दर्ज की हालांकि मैच का रोमांच आखरी कुछ ओवर तक बना रहा जहां मिलर ने जबरदस्त पलटवार किया। भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप और हर्षित पटेल ने मिलकर 107 रन लुटा दिया था ।वही सूर्यकुमार की आतिशी 61 रनों की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। वहीं इस मैच में लोकेश राहुल ने भी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और 28 गेंद पर 5 चौके और चार चार छक्के को मदद से शानदार 57 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए लेकिन मैन ऑफ़ द मैच का खिताब लेने के समय उन्होंने अपनी भावना को बताकर लाखों दिल जीत लिए।

सूर्यकुमार, विराट कोहली और लोकेश राहुल ने की तूफानी बल्लेबाजी

IND vs SA: After getting "Man of the Match", Lokesh Rahul said that I was not Suryakumar, it was the rightful owner, won millions of hearts
PC: BCCI

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 28 गेंदों पर 57 रन ठोके तो दूसरी और रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 43 रन बनाए ।वहीं विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली तो दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके और 5 छक्के की मदद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की भूमिका में कार्तिक जलवा दिखाते हुए 7 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 17 रन की पारी खेलकर भारत का स्कोर 237 रन पर पहुंचाया।

डेविड मिलर क्विंटन डिकॉक ने किया करारा प्रहार

IND vs SA: After getting "Man of the Match", Lokesh Rahul said that I was not Suryakumar, it was the rightful owner, won millions of hearts

दक्षिण अफ्रीका ने अपने तीन बल्लेबाजों को 47 रनों पर खो दिया था लेकिन इसके बाद आए डेविड मिलर  और क्विंटन डी कॉक ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और एक बार फिर से तेज गेंदबाजों की पोल खोली ।जहां अर्शदीप और हर्शल पटेल ने मिलकर 107 रन लुटा दिए। वही क्विंटन डी कॉक ने 48 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 69 रन बनाए तो दूसरी और डेविड मिलर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 7 छक्के 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और दूसरा शतक पूरा किया।

मैन ऑफ द मैच बने लोकेश राहुल

IND vs SA: After getting "Man of the Match", Lokesh Rahul said that I was not Suryakumar, it was the rightful owner, won millions of hearts

लोकेश राहुल को 28 गेंदों पर 57 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया हालांकि मैन ऑफ द मैच में किताब लेने के समय लोकेश राहुल ने बड़ी बात कह दी जिस की जानकारी आगे दी गई है।

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में मैन ऑफ द मैच बने लोकेश राहुल ने कही बड़ी बात

मैन ऑफ द मैच बने लोकेश राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान खुद का बचाव भी किया और दिल भी जीता ।जहां उन्होंने यह कहा कि पिछले दो मैचों में जिस तरह की पारी बल्ले से निकली है मैं उससे काफी खुश एवं संतुष्ट हूं ।वहीं उन्होंने पिछली पारी के बारे में भी बात करते हुए कहा कि जिस के तरीके का कंडीशन था मैंने उस स्तर से बल्लेबाजी की। लोकेश राहुल ने कहा की नई अचंभित हूं कि मुझे मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया है यह खिताब सूर्यकुमार यादव को मिलना चाहिए था।

जहां उन्होंने खेल के रुख को पूरी तरह से बदल कर दीया। उन्होंने दिनेश कार्तिक के बारे में भी बोला कि जितना उन्होंने खेला वह बेहतरीन रहा और एवं असाधारण था विराट और सूर्यकुमार के बीच की साझेदारी भी जबरदस्त रहे। भारतीय टीम 2/0 से श्रृंखला में अजेय बढ़त बना ली हा जहां आखिरी मैच इंदौर में महज औपचारिकता मात्र रह गई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here