India vs South Africa, 2nd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के मैदान पर फिर दूसरे t20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज कर श्रृंखला में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है ।जहां टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए, जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 221 रन बना पाए। इस मैच में जहां चौकों छक्कों की बारिश हुई वहीं कई रिकॉर्ड भी टूटे।
भारत के रन मशीन कहे जाने वाले प्लेयर विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट में भारत की ओर से 11000 रन बनाने वाले पहले भारतीय प्लेयर का भी गौरव हासिल किया हालांकि वह 1 रन से अपना अर्धशतक बनाने से चूक गए लेकिन इसमें भी उन्हीं की गलती थे जहां शॉर्ट रन की वजह से वह अपना अर्धशतक पूरा करने से चुके आगे खबर विस्तार से।
अपनी गलती से चुके विराट कोहली नहीं पूरा हुआ अर्धशतक
विराट कोहली ने 28 गेंदों पर 49 रन बनाए जो 1 रन से अपनी अर्धशतकीय पारी से चुके गौरतलब है कि 14 ओवर मैं शॉर्ट रन लेने की वजह से ऐसा हुआ ।अगर वह short-run पूरा कर लेते तो विराट कोहली का अर्धशतक 19वें ओवर में ही पूरा हो जाता।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका की ओर से 14 वा ओवर फेकने आए पर्नेल के आखिरी गेंद पर दो रन भागने के चक्कर में विराट कोहली क्रीच पर अपना बल्ला रखने से चूक गए और यह चूक इतनी भारी पड़ी की वे इस एक शॉर्ट रन की वजह से अपने अर्धशतक से मात्र एक रन दूर रह गए। पर्नेल के ओवर में वो रन पूरे हो जाते तो विराट कोहली 19 वें ओवर में अपना अर्धशतक जमा चुके होते।
20 वें ओवर में भी नहीं आया बल्लेबाजी का मौका

गौरतलब है किशोर कुमार के आउट होने के उपरांत दिनेश कार्तिक मैदान पर आए और आखरी ओवर पूरा दिनेश कार्तिक ने ही खेला। हालांकि बीच में दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली से स्ट्राइक बदल कर दूसरी छोर पर जाने की बात की थी लेकिन विराट कोहली ने मना करते हुए दिनेश कार्तिक को लंबे शॉट खेलने के लिए आग्रह किया।
गौर करने वाली बात यह रही कि एक शॉर्ट रन से विराट कोहली ने अपना अर्धशतक से चूके वहीं अगर शॉर्ट रन ना होता तो विराट कोहली पहले ही अर्धशतक पूरा कर चुके होते एवं अर्धशतक बनाकर में पवेलियन वापस नाबाद वापसी करते। एक छोटी गलती की वज़ह से एक टी 20I अर्धशतक से दूर रह गए विराट कोहली।







