India vs South Africa, 2nd T20Iदक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच चल रहे t-20I श्रृंखला का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया ।जहां भारत ने शानदार अंदाज से दूसरे मुकाबले को 16 रनों से जीतकर श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है ।टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए गए रोहित शर्मा की भारतीय ब्रिगेड ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए ,इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना पाई।
सूर्यकुमार फिर से चमके निभाई अहम भूमिका

भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने पारी की शुरुआत की ,जहां पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 96 रन जोड़े रोहित शर्मा 43 रन और लोकेश राहुल 57 रन पर आउट हुए। इस बार बल्लेबाजी करने उतरे विराट कोहली और सूर्य कुमार के बीच शतकीय साझीदारी में जहां विराट कोहली 49 रनों पर नाबाद रहे तो दूसरी और सूर्यकुमार यादव ने पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 277 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए एवं टीम को 200 से पार पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव और कोहली के बीच महज 43 गेंदों पर 102 रनों की पार्टनरशिप जिसमें 6 छक्के और 10 चौके लगाए गए।
सूर्यकुमार ने किया यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम टूटे यह और चार रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव के नाम विश्व रिकॉर्ड हुआ है जहां उन्होंने सबसे कम गेंद खेलते हुए अपना t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 रन पूरा किया है ।सूर्यकुमार यादव ने 573 गेंदों पर सबसे तेज t20 इंटरनेशनल क्रिकेट का 1000 रन पूरा किया है जहां उन्होंने मैक्सवेल को पछाड़ा दिया है।
सूर्यकुमार यादव से पहले मैक्सवेल ने 166 के स्ट्राइक रेट से 604 गेंदों का सामना करते हुए अपना पहला 1000 t20 इंटरनेशनल रन पूरा किया था ।वहीं अब यह विश्व रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम कर लिया।
t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 साल में सर्वाधिक 73 रन बनाने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार ने अपने नाम किया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुए दूसरे मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ 500 के जोड़े इसके साथ ही उन्होंने t20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1 साल में सर्वाधिक 50 छक्के जोड़ने का भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने महज 18 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया वहीं भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले सूची में संयुक्त रुप से सूर्यकुमार यादव और लोकेश राहुल दूसरे पायदान पर आ चुके हैं।
dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच

सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav)को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में दूसरी बार बैक टू बैक dream11 गेम चेंजर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया इसके लिए उन्हें ट्रोफी के साथ ₹100000 की धनराशि दी गई।







