IND vs PAK: स्मृति-पूजा-राणा का धमाल, पाकिस्तान को जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य, देखें स्कोरकार्ड

0
142
views
IND vs PAK: Smriti-Pooja-Rana's performance, target of 245 runs for Pakistan to win, see scorecard
PC: ICC/Twitter

आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है जहां भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है वह आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान इस मैच के साथ वर्ल्ड कप 2022 का शुभारंभ करते नजर आ रही है जहां भारत के कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 244 रन बनाएं जहां पाकिस्तान को जीत के लिए 245 रनों की दरकार है।

भारतीय पारी

भारतीय पारी में बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले प्लेयर  पूजा रही जिन्होंने 59 गेंद पर 67 रन बनाए। वहीं  सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 75 गेंदों का सामना करते हुए शानदार 52 रन बनाए उन्होंने 36 रन बनाने के साथ ही अपना एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2500 रन भी पूरा किया एवं सबसे तेज 2500 रन बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

भारतीय पारी की शुरुआत ठीक नहीं रही जहां भारत का पहला विकेट 4 रन पर गिरा इसके बाद स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया जहां दीप्ति शर्मा ने 57 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके की मदद से 40 रन जोड़े वही स्मृति मंधाना ने अपना शतकीय पारी पूरा किया इसके उपरांत विकेट गिरने का सिलसिला चालू हुआ  मिताली राज 9 और हरमनप्रीत कौर 5 रन रिचा घोष 1 रन पर आउट हुई।  इसके उपरांत स्नेहा राना और पूजा ने मैच का रुख बदलते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को सम्मानजनक 244 स्कोर तक पहुंचाया स्नेहा राना ने 53 नाबाद रन बनाए पूजा ने रन 67 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान की गेंदबाजी

पाकिस्तान की ओर से पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया गया। जहां निदा डार ने 2, नश्रु संधू ने 2 विकेट, अनम अमीन ने एक और डायना बेग ने एक विकेट हासिल किया।

भारतीय टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मिताली राज (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़

पाकिस्तानी टीम

जावेरिया खान, सिदरा अमीन, बिस्माह मारूफ ( कप्तान ), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here